सर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, अंदर से महसूस होगी गर्माहट और मिल जाएगी राहत

Kadha Recipe: काढ़ा एक देसी ड्रिंक है जिसका फायदा सर्दी, जुकाम और खांसी को कम करने में दिखता है. यहां जानिए घर पर किस तरह काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है. यह काढ़ा रेसिपी आप आसानी से ट्राई कर सकते हैं.

Kadha Recipe

सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए कैसे बनाएं काढ़ा? Image Credits - AI

Kadha Benefits: काढ़ा एक आयुर्वेदिक हर्बल ड्रिंक है जो स्वाद में कड़वा जरूर होता है लेकिन सेहत के लिए कमाल का साबित हो सकता है. हर्बल चीजें जैसे तुलसी, अदरक, काली मिर्च और लौंग जैसी सामग्री से तैयार होने वाला काढ़ा सेहत पर कमाल का असर दिखा सकता है. ये गर्म मसाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने के चलते खांसी-जुकाम जैसी दिक्कतों को कम करते हैं. ऐसे में अगर आप भी सर्दी की चपेट में आ गए हैं तो यहां जानिए किस तरह काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है. काढ़ा बनाने की यह सिंपल रेसिपी (Kadha Recipe) आप आसानी से फॉलो कर सकेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे बनाते हैं काढ़ा

काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले बर्तन में पानी डालकर आंच पर चढ़ा दें. आप एक से डेढ़ कप पानी ले सकते हैं. पानी को उबलने के लिए चढ़ाएं और उसमें एक छोटा टुकड़ा अदरक का लेकर कूटकर डाल दें. इसमें 2-3 लौंग, 2 काली मिर्च, एक छोटा टुकड़ा दालचीनी और कुछ तुलसी के पत्ते डाल लें. इसे 15 से 20 मिनट तक पकाएं और जब पानी बर्तन में सूखकर लगभग आधा हो जाए तो आंच बंद कर दें.

बस तैयार है आपका काढ़ा. इसे आप जस का तस ही पी सकते हैं या फिर इसमें हल्का शहद या गुड़ भी मिलाया जा सकता है. यह काढ़ा स्वाद में चाहे कड़वा लगे लेकिन सेहत को फायदे देता है.

विज्ञापन

काढ़ा पीने के क्या फायदे होते हैं

बढ़ती है इम्यूनिटी – काढ़ा पीने पर इम्यूनिटी बढ़ सकती है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो वायरल इंफेक्शंस से बचाते हैं और मौसमी फ्लु को दूर रखते हैं.

विज्ञापन

खांसी, जुकाम और सर्दी पर असर – काढ़ा पीने पर सर्दी, जुकाम और गले में दर्द की दिक्कत कम हो सकती है. काढ़ा मसालों के चलते भी गर्म होता है और इसे गर्म पीने पर भी इसका एक्स्ट्रा फायदा मिलता है. नाक बहने की दिक्कत से परेशान हैं या फिर गला रुंध जाता है तो काढ़ा उस दिक्कत में भी फायदेमंद होता है.

इंफ्लेमेशन कम होती है – एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने के चलते काढ़ा पीने पर इंफ्लेमेशन से राहत मिलती है. इसमें हल्दी और अदरक डाला जाए तो यह और ज्यादा फायदेमंद हो जाता है. लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि आपको काढ़ा बनाने के लिए कच्ची हल्दी का इस्तेमाल करना है, हल्दी का पाउडर नहीं लेना है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ