BP हमेशा कंट्रोल में रखना है? इन 7 आदतों को अपनी रोज की जिंदगी का हिस्सा बना लें

क्या आपका भी ब्लड प्रेशर हर वक्त बढ़ा रहता है और आप चाहते हैं कि नेचुरली ये समस्या सामान्य हो जाए, तो आइए आपको NHLBI द्वारा बताए गए 7 ऐसी आदतों के बारे में बताते हैं, जिन्हें अपनाना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

BP Control

हर दिन की ये 7 अच्छी आदतें दिल को रखेंगी स्वस्थ, BP मैनेज करना भी होगा आसान (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 mm Hg से कम होता है, जबकि 130/80 mm Hg या इससे हाई बीपी का संकेत है.
  • हाई बीपी दिल, किडनी और दिमाग जैसे अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है.
  • पहले यह समस्या बुजुर्गों में ज्यादा पाई जाती थी, लेकिन अब युवा भी इसके खतरे से सुरक्षित नहीं हैं.
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, बढ़ती उम्र, जेनेटिक्स, मोटापा, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और ज्यादा नमक का सेवन हाई बीपी के जोखिम को बढ़ाते हैं.
  • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए स्वस्थ आहार (जैसे DASH डाइट), नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद (7-9 घंटे), तनाव प्रबंधन और धूम्रपान व शराब से परहेज महत्वपूर्ण हैं.

ब्लड प्रेशर की समस्या से बड़ी संख्या में लोग परेशान है और दवाओं की मदद से अपना बीपी कंट्रोल में रखने की कोशिश कर रहे हैं. ये समस्या छोटी लग सकती है, लेकिन छोटी होती नहीं है, क्योंकि इसका बढ़ा रहना दिल की सेहत पर गंभीर असर डालती है, जिससे हार्ट अटैक जैसी स्थिति का खतरा काफी बढ़ जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि, पहले ये समस्या सिर्फ बुजुर्गों में पाई जाती थी, लेकिन अब इसके खतरे से युवा भी सुरक्षित नहीं है, इसलिए सभी के लिए जरूरी है कि वक्त रहते सही आदतों को अपना लिया जाए, ताकि बीपी की समस्या कंट्रोल में रहे और व्यक्ति फिट रहे. इस स्टोरी में हम आपको 7 ऐसे ही टिप्स देंगे, जिन्हें बीपी की समस्या होने वाले लोगों को जरूर अपनाना चाहिए, क्योंकि नियमित रूप से इनका पालन सेहत को बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है.

विज्ञापन

क्या है ब्लड प्रेशर की समस्या?

American Heart Association के अनुसार, ब्लड प्रेशर वह दबाव है जो तब बनता है जब खून आपकी नसों की दीवारों पर दबाव डालता है. इस दबाव के बढ़ने या सामान्य होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे- नसों का सिकुड़ जाना, दिल को खून और ऑक्सीजन पंप करने में ज्यादा मेहनत करना आदि. नसें आपके दिल से शरीर के दूसरे हिस्सों तक खून पहुंचाती हैं और इसी में गड़बड़ी ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा करती है.

विज्ञापन

बता दें कि, सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 mm Hg से कम होता है. हाई ब्लड प्रेशर, जिसे ‘हाइपरटेंशन’ (Hypertension) भी कहते हैं, सामान्य से ज्यादा ब्लड प्रेशर होता है. अगर किसी व्यक्ति का बीपी 130/80 mm Hg बना रहता है, या फिर इससे भी ज्यादा रहता है, तो यह संकेत है कि वह व्यक्ति हाई बीपी की समस्या का शिकार हैं और लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करना दिल, किडनी आदि अंगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

किन-किन कारणों से बढ़ता है बीपी की समस्या का खतरा?

WHO के अनुसार, जो चीजें बीपी की समस्या बढ़ाती है, उसमें;

विज्ञापन
  • बढ़ती उम्र
  • जेनेटिक्स कारण
  • ज्यादा वजन या मोटापा
  • फिजिकल एक्टिविटी की कमी
  • ज्यादा नमक खाना
  • ज्यादा शराब का सेवन

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी लाइफस्टाइल टिप्स

अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर बढ़ा रहता है, तो अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करना जरूरी है. NHLBI के अनुसार, सही खानपान, रोजाना एक्सरसाइज, अच्छी नींद और तनाव से दूरी बनाकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं कुछ आसान आदतों के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप अपने आपको हेल्दी रख सकते हैं.

हेल्दी खाना खाएं

विज्ञापन

अपने खाने में ऐसी चीजें शामिल करें, जो दिल को स्वस्थ रखने और ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करें. इसके लिए DASH डाइट प्लान अपना सकते हैं, इसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज और कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट शामिल होते हैं. साथ ही खाने में नमक की मात्रा कम रखें, क्योंकि नमक बीपी की समस्या का बढ़ाता है.

शराब पीने से बचें

विज्ञापन

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो शराब पीने से बचना या इसकी मात्रा कम करना बेहतर है. शराब का ज्यादा सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है. अगर आप शराब पीते हैं, तो डॉक्टर से बात करें और इस आदत से छुटकारा पाएं.

रोजाना एक्सरसाइज करें

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए रोजाना एक्टिव रहना जरूरी है. इसके लिए टहलना, साइकिल चलाना या हल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं. शुरुआत में रोज 10 मिनट टहलना भी फायदेमंद हो सकता है. साथ ही, लंबे समय तक एक जगह बैठने से बचें, कोई भी नया वर्कआउट शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, ताकि आपको बाद में परेशान न होना पड़े.

वजन को हेल्दी रखें

विज्ञापन

अगर आपका वजन ज्यादा है, तो इसे धीरे-धीरे कम करने की कोशिश करें. ज्यादा वजन होने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है. शरीर का 3 से 5 प्रतिशत वजन कम करने से भी ब्लड प्रेशर में सुधार हो सकता है.

स्मोकिंग छोड़ दें

विज्ञापन

सिगरेट और तंबाकू का सेवन काफी आम हो गया है, लेकिन ये हेल्थ के लिए काफी खतरनाक है. स्मोकिंग दिल और खून वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है. अगर आप स्मोकिंग करते हैं, तो इसे छोड़ने की कोशिश करें. शुरुआत में आपको मुश्किल हो सकती है, लेकिन एक्सरपर्ट की मदद से ये मुमकिन है.

तनाव को मैनेज करें

विज्ञापन

लगातार तनाव में रहने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए खुद को शांत और खुश रखने की कोशिश करें. आप इसके लिए रोजाना मेडिटेशन, योग और गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज कर सकते हैं. अगर तनाव ज्यादा रहता है, तो किसी काउंसलर से बात करें या ऐसे लोगों के साथ समय बिताएं, जो आपको समझते हैं.

अच्छी और पूरी नींद लें

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए रोजाना 7 से 9 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी है. इसके लिए रोज एक ही समय पर सोने और उठने की आदत डालें. ध्यान रखें कि, सोने से पहले मोबाइल और टीवी से दूरी बनाएं, क्योंकि ये चीजें नींद को प्रभावित करते हैं.

धीरे-धीरे बदलें अपनी आदतें

विज्ञापन

ऊपर बताई गई चीजें अगर कोई व्यक्ति नियमित रूप से अपनाता है, तो उसे काफी फायदा मिल सकता है, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये भी है कि, अपनी लाइफस्टाइल में एक साथ कई बदलाव करने के बजाय धीरे-धीरे शुरुआत करें. सबसे पहले खानपान में सुधार करें या रोजाना टहलने की आदत डालें. जब आप एक बदलाव को अपनी डेली-रूटीन में शामिल कर लें, तो दूसरा बदलाव अपनाएं. छोटी-छोटी अच्छी आदतों को लंबे समय तक बनाए रखने से ब्लड प्रेशर मैनेज करने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: Diabetes में शुगर कंट्रोल रखने के लिए ये 5 चीजें हैं बेहद जरूरी, रोज की इन आदतों से ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल में
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

SOURCE: NHLBI, American Heart Association, WHO

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ