बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को करनी चाहिए ये जरूरी तैयारियां, प्रेग्नेंसी से पहले रखें इन बातों का खास ध्यान
क्या आप जानते हैं बच्चे की प्लानिंग क्यों जरूरी है और कपल्स को इसमें किन-किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए? आइए जानते हैं CDC ने किन चीजों अपनाने की सलाह दी है.
बच्चे की प्लानिंग कैसे करें? यहां जानिए क्या करना है सबसे जरूरी (Image: AI/Pexels)
खबर की मुख्य बातें:
विज्ञापन
CDC के अनुसार, गर्भावस्था से पहले स्वास्थ्य का ध्यान रखना होने वाले बच्चे की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है.
बेबी प्लानिंग से पहले डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है ताकि मेडिकल इतिहास और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का आकलन किया जा सके.
शराब और धूम्रपान का सेवन बंद करना चाहिए क्योंकि यह मां, पिता और बच्चे तीनों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है.
हानिकारक रसायनों और दूषित तत्वों से बचना चाहिए क्योंकि ये प्रजनन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
किसी भी कपल्स के लिए उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा पल वह होता है, जब वह माता-पिता बनते हैं. गोद में बच्चे का आना उन की जिंदगी को बदल कर रख देता है, लेकिन इस एहसास के लिए कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना काफी जरूरी है. अगर आप भी बेबी की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये स्टोरी आपके काफी काम आ सकती हैं, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे जरूरी बाते बताएंगे, जिसके बारे में हर कपल्स को मालूम होना चाहिए, ताकि पेरेंट्स बनने में दिक्कत न आए और पैदाइश के वक्त बच्चा सेहतमंद रहे. CDC के अनुसार, गर्भावस्था से पहले आपका स्वास्थ्य बहुत महत्वपूर्ण है और यह आपके होने वाले बच्चे की सेहत पर असर डाल सकता है. गर्भवती होने से पहले एक योजना बनाकर, आप खुद को और अपने होने वाले बच्चे को ज्यादा स्वस्थ बनाने की दिशा में कदम उठा सकते हैं.
CDC के अनुसार, सेहत को ध्यान में रखते हुए सही लाइफस्टाइल को अपनाते हुए अगर बेबी प्लानिंग की जाए, तो मां और बच्चे दोनों की सेहत बनी रहती है. प्रेग्नेंसी की योजना बनाना परिवार शुरू करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह उम्मीदों से भरा सफर है, लेकिन इसके लिए सही तैयारी और समझदारी से फैसले लेने की भी जरूरत होती है. यह प्लानिंग आपको प्रेग्नेंसी से पहले की जरूरी बातों और प्रेग्नेंसी की योजना बनाने के तरीकों के बारे में बताती है. इसमें प्रेग्नेंसी का पता लगाने, स्वास्थ्य की तैयारी करने, फर्टिलिटी को समझने और शुरुआती प्रेग्नेंसी के दौरान ध्यान रखने लायक हर बात शामिल है, ताकि प्रेग्नेंसी के वक्त कोई परेशानी न खड़ी हो जाए. आप अभी बच्चा पैदा करने के बारे में सोचना शुरू कर रहे हों या गर्भधारण की कोशिश कर रहे हों, यह जानकारी आपको सही फैसला लेने में मदद करेगी, ताकि आप एक स्वस्थ बच्चे और स्वस्थ प्रेग्नेंसी के लिए बेहतर स्थिति में रह सकें.
विज्ञापन
बेबी प्लानिंग के लिए क्या करें?
CDC के अनुसार, बच्चे की प्लानिंग करने से पहले अपने आपको दिमागी तौर पर प्रीपेयर करने, लाइफस्टाइल में बदलाव आदि कई चीजों का खास ख्याल रखना जरूरी है.
अपने डॉक्टर से मिले
बेबी प्लानिंग से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. डॉक्टर से बातचीत करने से ये होगा कि वह आपकी मेडिकल इतिहास को देखेगा और जो समस्या पहले हो चुकी है और अभी जो भी हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, उसका बेबी पर क्या असर पड़ेगा या नहीं. कुल मिलाकर डॉक्टर आपको बताएंगे कि आप अभी बच्चे के लिए तैयार है या नहीं?
विज्ञापन
शराब और धूम्रपान का बंद करना
अगर आप शराब का सेवन और धूम्रपान करते हैं, तो बेबी प्लानिंग करने से पहले इनके सेवन को बंद करना जरूरी है. शराब पीने से पिता, बच्चा और मां तीनों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है. इसके अलावा गर्भावस्था, समय से पहले जन्म, जन्मजात दोष और शिशु की मौत जैसी समस्या भी परेशान कर सकती हैं.
हानिकारक पदार्थों और दूषित तत्वों से बचें
घर और कार्यस्थल के आस-पास हानिकारक रसायनों, दूषित तत्वों जैसे कि सिंथेटिक रसायन, कुछ धातुएं, बग स्प्रे, और बिल्लियों या चूहों के मल से बचें. ये पदार्थ पुरुषों और महिलाओं के प्रजनन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
विज्ञापन
अपने वजन को हेल्दी रखें
CDC के अनुसार, जो लोग अपने उम्र से ज्यादा वजन रखते हैं या फिर मोटापे का शिकार हैं, तो उन लोगों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बना रहता है और ये खतरा प्रेग्नेंसी में भी रहता है. इसके अलावा जिन लोगों को वजन बहुत ज्यादा कम है, उनको भी प्रेग्नेंसी में समस्या हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि डॉक्टर की सलाह के अनुसार, अपनी डाइट को बेहतर करें और हेल्दी वजन रखें
परिवार का इतिहास जाने
बेबी की प्लानिंग से पहले अपने-अपने परिवार का इतिहास जरूर देखें, क्योंकि ये प्रेग्नेंसी या फिर बच्चे पर असर डाल सकता है. आपके परिवार के इतिहास के हिसाब से डॉक्टर आपको जेनेटिक काउंसलिंग की सलाह दे सकते हैं, ताकि भविष्य में जब बच्चा पैदा हो, तो उसकी सेहत बनी रहे, जन्मजात दोष और जन्म के वक्त मौत होने जैसी स्थिति का खतरा कम हो.
विज्ञापन
अपने आपको दिमागी तौर पर प्रीपेयर करें
बच्चे की प्लानिंग के लिए एक सबसे महत्वपूर्ण बात है, खुद के दिमाग को भविष्य के लिए प्रीपेयर करना. ये बात छोटी लग सकती है, लेकिन काफी जरूरी है. अपना बेस्ट देने के लिए, आपको अपने जीवन के बारे में अच्छा महसूस करने और खुद की कद्र करने की जरूरत है. हर कोई कभी न कभी चिंतित, बेचैन, उदास या तनाव महसूस करता है, लेकिन अगर ऐसी समस्याएं आपको ज्यादा परेशान करें या आपकी डेली लाइफ पर असर डालें, तो इसके बारे में बात डॉक्टर से बात करना जरूरी है. तनाव आदि की समस्या प्रेग्नेंसी से पहले या दौरान भी आ सकती है, इसलिए अपने आपको तैयार रखना जरूरी है.
समय-समय पर जांच कराएं
अगर महिला प्रेग्नेंट हो गई है, तो नियमित रूप से टेस्ट और डॉक्टर की सलाह के अनुसार, जांच कराते रहना काफी जरूरी है. प्रेग्नेंसी से लेकर बच्चे के पैदा होने तक डॉक्टर देखते हैं कि बच्चे की सेहत कैसी है, बच्चा ठीक है कि नहीं, कहीं कोई समस्या तो नहीं है और बच्चे के जन्म के लिए कौन सी तारीख सही रहेगी और कैसा डाइट अपनानी है. ऐसी कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि मां और बच्चा सुरक्षित रहे.