Kaalchakra: कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन
Kaalchakra Today: आज के कालचक्र में श्री सूक्त का पाठ करने के लाभ के बारे में जान सकते हैं. ऐसा कर आप मां महालक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.
मां महालक्ष्मी की कृपा से धनलाभ पाने के लिए श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए. (Photo Credit - AI)
Kaalchakra Today 3 November 2026: आज 3 नवंबर 2026 दिन मंगलवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. कार्तिक माह नवमी तिथि का समापन दोपहर को 11 बजकर 54 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद दशमी तिथि आरंभ होगी. मघा नक्षत्र कल सुबह 3 बजकर 26 मिनट तक रहेगा. इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहने वाला है. शुक्ल और ब्रह्म योग रहेगा. गर, वणिज और विष्टि करण रहने वाला है.
विज्ञापन
आज के कालचक्र में श्री सूक्त के पाठ के लाभ के बारे में जानेंगे. मां महालक्ष्मी को प्रसन्न करने और आर्थिक समृद्धि के लिए आपको श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए. आप लोगों को जीवन में धन, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए आप इस श्री सूक्त का पाठ करें. श्री सूक्त का पाठ करने से काम में सफलता मिलती है. आप इसके महत्व के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
विज्ञापन
श्री सूक्त का पाठ
श्री सूक्त ऋग्वेद का सिद्ध मंत्र है. इस मंत्र के जाप से अथाह धन प्राप्ति की इच्छा पूरी होती है. हर काम में सफलता मिलती है और भाग्योदय होता है. मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप इसका पाठ करें. ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक लाभ मिलेगा. कुंडली के खराब होने के बाद भी इसके पाठ से लाभ होगा. आप तांबे के हवन कुंड में श्री सूक्त के सोलह मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से आपके जीवन में समृद्धि आएगी.
श्री सूक्त पाठ (Shri Sukt Path)
ॐ हिरण्यवर्णां हरिणीं सुवर्णरजतस्त्रजाम्। चन्द्रां हिरण्मयीं लक्ष्मीं जातवेदो म आ वह॥ (1)
विज्ञापन
ॐ तां म आ वह जातवेदो लक्ष्मीमनपगामिनीम् । यस्यां हिरण्यं विन्देयं गामश्वं पुरुषानहम॥ (2)