'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार होना चाहिए', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से भड़के अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए विवादित बयान दिया तो बवाल मच गया. हालांकि उन्होंने माफी मांग ली है, लेकिन उनकी टिप्पणी से आहत यादव समाज के बड़े चेहरे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

akhilesh yadav | dhirender shashtri | bagehswar dham

अखिलेश यादव ने धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनका बहिष्कार करने की बात कही है. Credit-Screengrab

बागेश्वर धाम के पीठाधीश कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आजकल भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी के लिए सुर्खियों में हैं. उनकी टिप्पणी पर साधु संतों, नेताओं और आम लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है. हालांकि धीरेंद्र शास्त्री ने माफी मांग ली है, लेकिन विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा. क्योंकि उनकी टिप्पणी से लोगों में आक्रोश है. उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करके पुतले जलाए जा रहे हैं. यादव समाज भी सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहा है. बता दें कि मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के करैरा में श्रीराम कथा सुनाते धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए विवादित टिप्पणी की थी. जिस पर विवाद हुआ तो धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनका इरादा राम और कृष्ण में भेद करना नहीं था.

विज्ञापन

टिप्पणी पर अखिलेश यादव ने क्या बयान दिया?

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘ईशनिंदा’ करार दिया और कहा. उन्होंने कहा कि मानवीय भूल के लिए माफ कर सकते हैं, लेकिन ईशनिंदा के लिए माफ नहीं किया जा सकता. ऐसे दुष्मुखी लोगों पर आजीवन प्रतिबंध लगना चाहिए. पूरे देश में इनके कार्यक्रम रद्द किए जाने चाहिए. सार्वजनिक जीवन में सनातनियों को इनका बहिष्कार करना चाहिए, तभी इन्हें इनके अक्षम्य पाप का दंड मिलेगा, नहीं तो ईशनिंदा के पाप का भागी बनकर लोक-परलोक बिगाड़ लेंगे. दुर्भावना से भरा व्यक्ति जीवनभर एकांतवास में पश्चाताप और प्रायश्चित करेगा तो भी कोई भी धर्म उसे माफ नहीं करेगा. मनुष्य में अहंकार इतना भी नहीं होना चाहिए कि वह अपने को ईश्वर से ऊपर समझने लगे और मर्यादा तक भूल जाए.

विज्ञापन

दिग्विजय सिंह और तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने में FIR दर्ज होनी चाहिए. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह मूर्ख व्यक्ति है. तेजस्वी यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण पर मानसिक विक्षिप्त शख्स की टिप्पणी अशोभनीय, अक्षम्य एवं अमर्यादित है. श्रीराम और श्रीकृष्ण एक दूसरे के पूरक हैं. धीरेंद्र शास्त्री जैसे लोग पहले इंसान को बांटते थे, अब भगवान को बांटने लगे है. सनातनियों से दंडवत होकर माफी मांगनी चाहिए. सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि लोगों को बांटने से मन नहीं भरा तो अब आराध्यों को बांटने लगे है? श्री राम और श्री कृष्ण दोनों ही विष्णु का अवतार हैं. श्री राम त्रेता, श्री कृष्ण द्वापर युग के अवतारी हैं. दोनों सत्य और न्याय के पर्याय हैं और उनको टेढ़ा मेढ़ा कहना बहुत बड़ा पाप है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ