पैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण और इलाज के ऑप्शंस

Pancreatic Cancer Symptoms: नेशनल हेल्थ सर्विस, यूके के मुताबिक पैंक्रियाटिक कैंसर के क्या लक्षण हैं, जानिए यहां. पैंक्रियाटिक कैंसर का समय रहते पता लगा लिया जाए तो इलाज जल्द से जल्द शुरू किया जा सकता है और पैंक्रियाज को ज्यादा नुकसान होने से बचाया जा सकता है.

Pancreatic Cancer Symptoms

पैंक्रियाटिक कैंसर के क्या लक्षण हैं, जानिए यहां. Image Credits- AI

Pancreatic Cancer Treatment: पैंक्रियाटिक कैंसर या अग्नाश्य का कैंसर एक गंभीर कैंसर है. यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें पैंक्रियाज में हेल्दी सेल्स काम करना बंद कर देते हैं और कंट्रोल से बाहर बढ़ने लगते हैं. एब्नॉर्मल सेल्स के बढ़ने पर पैंक्रियाज में ट्यूमर पनपने लगता है. ऐसे में शरीर में एक नहीं बल्कि कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं. इन लक्षणों (Pancreatic Cancer Symptoms) को समय रहते पहचानना और इलाज शुरू करना जरूरी होता है. ऐसे में नेशनल हेल्थ सर्विस, यूके के मुताबिक पैंक्रियाटिक कैंसर के क्या लक्षण होते हैं, जानिए यहां. साथ ही, जानिए पैंक्रियाज के कैंसर के क्या कारण हो सकते हैं और इलाज कैसे किया जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पैंक्रियाटिक कैंसर के क्या लक्षण हैं

पैंक्रियाटिक कैंसर के लक्षणों को शुरुआती स्टेज में पहचानना मुश्किल हो सकता है, लेकिन जब लक्षण नजर आते हैं तो वे कुछ ऐसे दिख सकते हैं –

  • आंखों का सफेद हिस्सा पीला पड़ सकता है
  • त्वचा पर खुजली महसूस हो सकती है
  • पेशाब का रंग गहरा हो सकता है
  • मल का रंग फीका नजर आ सकता है
  • भूख में कमी आ जाती है
  • बिना कोशिश किए ही वजन कम हो सकता है
  • हर समय थकान महसूस होती है और शरीर में एनर्जी की कमी रहती है
  • शरीर का तापमान बढ़ सकता है, गर्मी लग सकती है, ठंड लग सकती है या कंपकंपाहट भी हो सकती है
  • बीमार महसूस होता है
  • दस्त या कब्ज की दिक्कत हो सकती है या मल से जुड़े कुछ और बदलाव हो सकते हैं
  • पेट के ऊपरी हिस्से में या पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द हो सकता है, खाते समय या लेटते समय तकलीफ बढ़ सकती है
  • अक्सर अपच के लक्षण दिख सकते हैं, जैसे हर समय पेट फूला हुआ महसूस होना.

ये लक्षण पेट या आंतों से जुड़ी समस्याओं में भी दिख सकते हैं, इसीलिए जब दिक्कतें शुरू हों तो डॉक्टर से जांच करवाकर समस्या की जड़ तक जाना जरूरी होता है जिससे समय रहते सही इलाज मिल सके.

विज्ञापन

पैंक्रियाज का कैंसर किन कारणों से होता है

पैंक्रियाज कैंसर के होने का सटीक कारण (Pamncreatic Cancer Causes) हमेशा पता नहीं चलता है, लेकिन यह तब होता है जब पैंक्रियाटिक सेल्स में जेनेटिक बदलाव होने लगते हैं और सेल्स की ग्रोथ को प्रभावित करने वाले जीन्स प्रभावित होते हैं. इन बदलावों के कारण सेल्स तेजी से बढ़ती हैं और ट्यूमर बना सकती हैं. मोटेतौर पर पैंक्रियाटिक कैंसर के ये लक्षण हो सकते हैं –

विज्ञापन

जेनेटिक बदलाव – सेल्स की ग्रोथ को रेग्यूलेट करने वाले जीन्स में बदलाव होने लगता है, डिविजन और रिपेयर के कारण पैनक्रियाटिक सेल्स बिना कंट्रोल हुए बढ़ने लगती हैं.

आनुवांशिक जेनेटिक बदलाव – कुछ लोगों में पैनक्रियाटिक कैंसर उनके माता-पिता से जुड़ा हुआ हो सकता है. आनुवांशिक तौर पर होने वाला पैनक्रियाटिक कैंसर जीवन में कभी भी हो सकता है.

विज्ञापन

एक्वायर्ड DNA चेंजेस – समय के साछ जेनेटिक बदलाव होने पर पैंक्रियाटिक सेल्स बार-बार बढ़ती और बंटती हैं.

कैंसर का कारण बनने वाली चीजों के संपर्क में आना – तंबाकू, धुएं में मौजूद चीजें वगैरह सेलुलर डीएनए को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इनसे जेनेटिक बदलाव हो सकते हैं और व्यक्ति कैंसर का शिकार हो सकता है.

विज्ञापन

पैंक्रियाटिक कैंसर का इलाज कैसे होता है

कैंसर ट्रीटमेंट में कैंसर के टाइप और स्टेज के आधार पर इलाज किया जाता है. ट्यूमर को सर्जरी से हटाया जा सकता है या नहीं और मरीज को पूरी सेहत कैसी है इसपर भी कैंसर का इलाज निर्भर करता है. आमतौर पर पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में सर्जरी, कीमोथेरैपी, रेडिएशन थेरैपी, टारगेटेड थेरैपी और इम्यूनोथेरैपी शामिल हो सकती है. इलाज में कोई एक तरीका या सभी तरीके भी आजमाए जा सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

Source- NHS

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ