नींद नहीं आती या बार-बार खुल जाती है आंख? इन आदतों से Sleep Quality बेहतर करने में मिल सकती है मदद

How To Improve Sleep Quality Naturally: अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि रात भर उन्हें नींद नहीं आती है और पूरी रात वह करवट बदलते रह जाते हैं. इस समस्या के कारण अगला दिन खराब हो जाता है. इस समस्या से राहत के लिए NHLBI ने कुछ आसान टिप्स दिए हैं, जिन्हें अपनाकर आप नींद की समस्या से राहत पा सकते हैं.

How To Improve Sleep Quality Naturally

रात की नींद हो रही है खराब? इन बातों का रखें खास ख्याल (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल, काम का तनाव और अनियमित खानपान नींद को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक हैं.
  • नींद की कमी से थकान, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और काम में मन न लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
  • पर्याप्त नींद न लेने से हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.
  • अच्छी नींद के लिए सोने का माहौल शांत, अंधेरा और ठंडा रखें, साथ ही सोने से पहले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से बचें.

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की लाइफस्लाइल में काफी असर डाला है, जिसका असर उनकी सेहत पर सीधा पड़ता है. देर रात तक मोबाइल चलाना, काम का तनाव और अनियमित खानपान जैसी आदतें लोगों की नींद को प्रभावित कर रही हैं और यह अब आम लेकिन खतरनाक समस्या बनती जा रही है. कई लोगों को रात में बिस्तर पर जाने के बाद भी काफी देर तक नींद नहीं आती, तो कुछ लोगों की आंख रात में बार-बार खुल जाती है. वहीं, कुछ लोग सुबह उठने के बाद भी थकान और सुस्ती महसूस करते हैं. अच्छी नींद सिर्फ शरीर को आराम देने के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे दिन एक्टिव और तरोताजा रहने के लिए भी जरूरी है. इसलिए नींद की गुणवत्ता पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. ऐसे में अगर आप भी नींद की समस्या से परेशान है, तो हम आपको इस स्टोरी में ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाने से नींद की समस्या से राहत पा सकते हैं. आइए जानते हैं क्या करना होगा?

विज्ञापन

नींद पूरी न होने से सेहत को हो सकता है नुकसान

Harvard Health Publishing के अनुसार, अगर आप रोजाना पर्याप्त और अच्छी नींद नहीं लेते हैं, तो इसका असर धीरे-धीरे आपकी सेहत पर दिखाई देने लगता है. नींद की कमी से दिनभर थकान, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, मूड खराब रहना और काम में मन न लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा, इसका असर आपकी याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता पर भी पड़ सकता है. यही नहीं, नींद की कमी के कारण कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. इससे हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, मोटापा और दिल से जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है. नींद की कमी शरीर की इम्यूनिटी को भी प्रभावित कर सकती है. ऐसे में अगर आपको लगातार नींद आने में परेशानी हो रही है या रात में बार-बार आंख खुलती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बल्कि सहीं आदतों और डॉक्टर की सलाह लेना फायदेमंद साबित हो सकता है.

विज्ञापन

अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये हेल्दी आदतें

NHLBI के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति नींद की कमी की समस्या से जूझ रहा है, तो कुछ आसान आदतों को अपनाने से नींद की समस्या दूर हो सकती है. इन आदतों में;

सोने के लिए सही माहौल बनाएं

अच्छी नींद के लिए अपने बेडरूम को शांत, अंधेरा और आरामदायक ठंडा रखें. सोने से पहले टीवी देखने या मोबाइल, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इनकी रोशनी शरीर के सोने और जागने के प्राकृतिक समय को प्रभावित कर सकती है, जिससे नींद आने में परेशानी हो सकती है.

विज्ञापन

सोने और जागने का समय तय करें

रोजाना रात को एक ही समय पर सोने और सुबह एक ही समय पर उठने की आदत डालें. कोशिश करें कि वीकेंड यानी छुट्टी वाले दिनों में भी आपका रूटीन न बदले, क्योंकि इससे बाकी दिन पर असर पड़ेगा. सोने और जागने के समय में बार-बार बदलाव करने से नींद की साइकल प्रभावित हो सकती है.

सोने से पहले चाय-कॉफी और शराब से बचें

रात को सोने से पहले चाय, कॉफी, निकोटीन और शराब का सेवन करने की अक्सर लोगों को आदत होती है, लेकिन अच्छी नींद के लिए इन आदतों से दूरी जरूरी है. इनमें मौजूद कैफीन और दूसरे तत्व नींद में रुकावट डाल सकते हैं. शराब पीने से भले ही जल्दी नींद आ जाए, लेकिन इससे नींद हल्की हो सकती है और रात में बार-बार आंख खुलने की आशंका बढ़ जाती है.

विज्ञापन

दिन में नियमित एक्सरसाइज करें

अच्छी नींद के लिए दिनभर शारीरिक रूप से एक्टिव रहना जरूरी है. इसके लिए रोजाना टहलें, योग करें या अपनी क्षमता के अनुसार एक्सरसाइज करें. हालांकि, सोने से कम से कम 5-6 घंटे पहले एक्सरसाइज करना ज्यादा अच्छा है. सोने के बिल्कुल करीब वर्कआउट करने से नींद आने में परेशानी हो सकती है, इसलिए देर रात वर्कआउट न करें.

दिन में सोने से बचें

अगर आपको रात में अच्छी और लंबी नींद नहीं आती, तो दिन में झपकी लेने की आदत कम करें, खासकर दोपहर के समय सोने से बचें. दिन में ज्यादा देर तक सोने से रात में नींद आने में परेशानी हो सकती है. इसलिए अपनी नींद का रूटीन नियमित रखें.

विज्ञापन

समय पर खाना खाएं

अच्छी नींद के लिए अपने खाने का समय तय रखें, कि रात में इसी एक टाइम पर खाना खाएंगे और देर रात में खाना नहीं खाएंगे. सोने से ठीक पहले बहुत ज्यादा पानी या अन्य तरल पदार्थ न पिएं. इससे रात में बार-बार बाथरूम जाने के लिए नींद खुलने की परेशानी कम हो सकती है. इसके अलावा रात के समय ज्यादा भारी खाना न खाए और न ही ओवरईटिंग करें.

तनाव कम करने के तरीके अपनाएं

दिनभर के तनाव को कम करने के लिए सोने से पहले खुद को रिलैक्स करें. इसके लिए किताब पढ़ें, हल्का और सुकून देने वाला गाने सुनें या गर्म पानी से नहाएं. इसके अलावा, डॉक्टर की सलाह पर मसाज थेरेपी, मेडिटेशन और योग भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

दवाओं का सेवन सोच-समझकर करें

कुछ ओवर-द-काउंटर और डॉक्टर की पर्ची पर मिलने वाली दवाएं आपकी नींद को प्रभावित कर सकती हैं. खासकर सर्दी-जुकाम और एलर्जी की कुछ दवाओं से नींद आने या सोते रहने में परेशानी हो सकती है. अगर आप नियमित रूप से कोई दवा लेते हैं और आपकी नींद प्रभावित हो रही है, तो डॉक्टर से बात करें. उनसे ऐसी दवाओं के बारे में पूछें, जिनसे आपकी नींद पर बुरा असर न पड़े.

यह भी पढ़ें: BP हमेशा कंट्रोल में रखना है? इन 7 आदतों को अपनी रोज की जिंदगी का हिस्सा बना लें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

SOURCE: HARVARD HEA;TH PUBLISHING, NHLBI

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ