पथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया Kidney Stone होने पर क्या करना चाहिए

Kidney Stones Pain: एम्स, नई दिल्ली के डॉ. राजीव कुमार यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर हैं और किडनी की पथरी के बारे में बता रहे हैं. आइए डॉ. राजीव से ही जानते हैं किडनी की पथरी से जुड़ी वो कौन सी बातें हैं जो सभी मरीजों को पता होनी चाहिए.

Kidney Stones Treatment

दोबारा पथरी होने से कैसे बचें, जानिए यहां. Image Credits - AI

Kidney Stones Treatment: किडनी में पथरी होना एक ऐसी समस्या है जिससे बहुत से लोग दोचार होते हैं. मरीजों में पथरी को लेकर कंफ्यूजन भी होती है जिसके कारण ट्रीटमेंट में देरी हो जाती है. ऐसे में AIIMS, नई दिल्ली के यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजीव कुमार बताते हैं कि किडनी की पथरी से जुड़े ऐसे कुछ मिथक हैं जिनके बारे में बात करना जरूरी है. किडनी स्टोन के ऐसे कई मरीज हैं जो उन सलाह पर चल रहे होते हैं जो उनकी स्थिति को और खराब कर रही होती हैं. ऐसे में यहां जानिए किडनी स्टोन से जुड़ी किन गलतफहमियों से बचे रहने की सलाह दे रहे हैं डॉक्टर.

विज्ञापन
विज्ञापन

किडनी स्टोन क्या होता है

शरीर की दोनों किडनी खून की गंदगी को छानकर पेशाब के जरिए बाहर निकालती हैं. जब कुछ मिनरल पदार्थ बहुत अधिक मात्रा में एकत्रित हो जाते हैं तो वे अंदर किडनी स्टोन या पथरी (Pathri) बनने लगते हैं. ये स्टोन खुद ब खुद पेशाब के जरिए निकल भी सकते हैं या ये इतने बड़े हो जाते हैं कि इनसे दर्द होने लगता है और किडनियों को नुकसान पहुंच सकता है.

पथरी में कहां दर्द होता है

विज्ञापन

पथरी में पीठ, बगल या पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस होता है. इसके अलावा पेशाब रुक-रुक कर आना इसका बड़ा लक्षण है. अगर इस तरह दर्द और पेशाब रुक-रुककर आने की दिक्कत हो तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए.

पथरी का दर्द कैसा महसूस होता है

विज्ञापन

पथरी का दर्द एकदम से उठता है और तीव्र होता है. ऐसा लगता है जैसे किडनी में कुछ जोर से चुभ रहा हो.

क्या पथरी से बचने के लिए कैल्शियम का सेवन नहीं करना चाहिए

विज्ञापन

डॉ. राजीव कुमार बताते हैं कि किडनी की पथरी से बचने के लिए कैल्शियम का सेवन ना करना गलत है. जब भोजन के साथ कैल्शियम लिया जाता है तो यह आंतों में ऑक्सलेट्स बनाता है और दोनों मल के जरिए शरीर से बाहर निकल जाते हैं. लेकिन, अगर कैल्शियम कम लिया जाता है तो ऑक्सलेट आसानी से खून में घुल जाता है और किडनी तक पहुंचता है और पथरी बना देता है. ऐसे में कैल्शियम खाने से आपको पथरी से सुरक्षा मिलती है.

क्या पथरी केवल बुजुर्गों को होती है

विज्ञापन

यह एक गलत धारणा है. किडनी की पथरी हर उम्र के व्यक्ति को हो सकती है और कई बार बड़ी-बड़ी पथरियां छोटे-छोटे बच्चों में पाई जाती हैं.

क्या पथरी पारिवारिक होती है

विज्ञापन

बहुत से लोगों को लगता है कि पथरी की समस्या पारिवारिक होती है और इससे बचने का कोई तरीका नहीं है. लेकिन, यह पूरी तरह सही नहीं है. डॉक्टर बताते हैं कि कुछ पथरियां जरूर पारिवारिक होती हैं, लेकिन हमेशा नहीं.

पथरी से बचने के लिए क्या करना चाहिए

विज्ञापन

पथरी से बचाव के लिए पानी ज्यादा पीने और नमक का सेवन कम करने जैसी सावधानियां बरती जा सकती हैं. पथरी के मरीज को अगर पथरी से छुटकारा मिल गया है तो उसके बाद खासतौर से ये सावधानियां बरतनी चाहिए जिससे पथरी दोबारा ना बनें.

किडनी की पथरी का इलाज कैसे होता है

विज्ञापन

किडनी की पथरी का इलाज आमतौर पर 5 तरीकों से किया जाता है . छोटी पथरी खुद ही निकल जाती है और कुछ का इलाज शॉक वेव थेरैपी के जरिए किया जाता है. यह बिना सर्जरी के होता है. बाकी किडनी की पथरियों या यूरेथ्रा की पथरियों को ऑपरेशन के जरिए निकाला जाता है. इसमें मूत्र मार्ग से स्कोप के जरिए पथरी निकाली जा सकती है. यह कम चीर-फाड़ वाली प्रक्रिया होती है. गुर्दे में छेद करके या सामान्य ऑपरेशन के जरिए भी पथरी निकाल सकते हैं. इन सब में लेजर का इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


विज्ञापन

source - AIIMS

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ