IND A vs NZ A: ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट, जायसवाल-जुरेल और राठौड़ ने जड़ा शानदार शतक, सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
IND A vs NZ A: इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच दूसरा ऑनफिशियल टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. हालांकि, इस मुकाबले में भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया. कप्तान ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल और यश राठौड़ ने शानदार शतक लगाया तो वहीं मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार ने गेंद से कहर बरपाया.
India A vs New Zealand A: इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच क्राइस्टचर्च में खेला गया दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. ड्रॉ रहे इस मुकाबले में भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया. भारत की ओर से पहली पारी में कप्तान ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक जड़ा, जबकि दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और यश राठौड़ ने शतक लगाया. मैच के आखिरी दिन के तीसरे सेशन में राठौड़ ने 122 गेंदों पर अपना शानदार शतक पूरा किया और नाबाद 100 रन बनाए. भारत ने पहली पारी में 346 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 424 रनों का स्कोर खड़ा किया और 76 रनों की बढ़त हासिल की. इसके बाद दूसरी पारी में इंडिया ए ने 2 विकेट पर 282 रन बनाए. इसके बाद दोनों टीमों के कप्तान ड्रॉ के लिए राजी हो गए. इस तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच भी ड्रॉ पर खत्म हुआ था.
विज्ञापन
जायसवाल-जुरेल और राठौड़ ने जड़ा शानदार शतक
इंडिया ए ने चौथे दिन की शुरुआत दूसरी पारी में 32 के स्कोर के साथ की थी. यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया. पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले जासवाल ने दूसरी पारी में 162 गेंदों पर नाबाद 155 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं, यश राठौड़ ने 122 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल रहे. राठौड़ ने पहले मैच में भी अर्धशतक जड़ा था. हालांकि, साई सुदर्शन सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि देवदत्त पडिक्कल अपना खाता भी नहीं खोल सके. इस तरह भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 2 विकेट पर 282 रन बनाए.
विज्ञापन
वहीं, पहली पारी में भारत ने सभी विकेट खोकर 342 रन बनाए थे. भारत की ओर से कप्तान ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक जड़ा और 105 रनों की बेहतरीन पारी खेली. जुरेल ने 171 गेंदों का सामना किया और इस पारी में 11 चौके और 3 छक्के जड़े. उनके अलावा, देवदत्त पडिक्कल ने 80, आकाश दीप ने 68 और साई सुदर्शन ने 41 रनों की पारी खेली.
🚨 YASHASVI JAISWAL SMASHED 151* FROM JUST 154 BALLS WHEN INDIA A WAS 35/2 IN NEW ZEALAND 🥶
मुकेश कुमार और मोहम्मद सिराज ने गेंद से बरपाया कहर
इस अनऑफिशियल टेस्ट मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और मोहम्मद सिराज ने अपनी घातक गेंदबाजी से जमकर कहर बरपाया. मुकेश ने 29 ओवर में 87 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए, जबकि सिराज ने 35 ओवर में 118 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर भी एक विकेट लेने में सफल रहे. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से मैथ्यू बॉयल ने 110 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 93 रन बनाए. इसके अलावा निचले क्रम में फ्रेजर शीट ने 40, जेडन लेनॉक्स ने नाबाद 32 और जैराड मैकाय ने 33 रन बनाकर टीम के स्कोर में अहम योगदान दिया.
विज्ञापन
Mukesh Kumar: 29-9-87-5. Mohammed Siraj: 35-8-118-4.
Two stars of India A bowling in the 1st Innings of the 2nd unofficial Test match against New Zealand A 🇮🇳🔥 pic.twitter.com/c95OuL7jOK
बता दें कि, यह सीरीज भारतीय खिलाड़ियों के लिए भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम है. सीरीज से पहले खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड की परिस्थितियों को समझने और अभ्यास का अच्छा मौका है. शुरुआती दो मैच ड्रॉ रहने के बाद सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 7 नवंबर से खेला जाएगा.