'उन्हें मैच खेलने की जरूरत है...', कप्तान शुभमन गिल ने दिया हार्दिक पांड्या की वापसी पर अपडेट

Shubman Gill Provides Update on Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण बाहर हैं. IPL 2027 के बाद से वह एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. अब भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल ने हार्दिक पांड्या की चोट पर बड़ा अपडेट दिया है.

hardik pandya shubman gill

शुभमन गिल ने हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है (Image: ANI)

Shubman Gill Provides Update on Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं. वह चोटिल होने के कारण अभी एक्शन से दूर हैं. IPL 2026 के दौरान उन्हें चोट आई थी, जिसके बाद वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. टीम इंडिया को उनकी कमी खल रही है. सभी के मन में सवाल है कि पांड्या की वापसी कैसे होगी. अब भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने हार्दिक पांड्या की चोट पर अपडेट दिया और बताया कि स्टार ऑलराउंडर को वापसी करने के लिए कुछ घरेलू मैच खेलना होगा.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या को लेकर क्या बोले शुभमन गिल?

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पांड्या के बारे में बात की. उन्होंने स्टार ऑलराउंडर की जमकर तारीफ की और बताया कि वापसी से पहले उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने होंगे, ताकि वह मैच फिटनेस हासिल कर पाएं. गिल ने कहा, ‘हमारे बीच काफी बातचीत हुई है. वह शानदार खिलाड़ी हैं. वह जो कर सकते हैं, वह दुनिया में बहुत कम लोग करते हैं. उम्मीद है कि वह कुछ घरेलू मैच खेलेंगे और फिर टीम में वापसी करेंगे. यह निराशाजनक है कि उन्हें इंडिया A मैच से पहले चोट लगी.’

विज्ञापन

हार्दिक खत्म करेंगे टीम इंडिया की परेशानी

शुभमन गिल भारत के बल्लेबाजी क्रम से संतुष्ट नजर आ रहे हैं. उन्होंने टॉप ऑर्डर की जमकर तारीफ की और बताया कि हार्दिक पांड्या की वापसी के बाद लोअर ऑर्डर में भी बल्लेबाजी की समस्या खत्म होगी. गिल ने कहा, ‘जब भी हार्दिक भाई वापसी करेंगे, तो नंबर 7/8 की दिक्कत भी खत्म हो जाएगी. मैं वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत के बल्लेबाजी ग्रुप से खुश हूं.’

विज्ञापन

कब तक हो सकती है हार्दिक पांड्या की वापसी?

हार्दिक पांड्या की पिंडली और शिन में समस्या है. अभी वह बेंगलुरु स्थित BCCI के CoE में हैं और रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अब जॉगिंग शुरू करेंगे और जनवरी की शुरुआत में वह अपना वर्कलोड बढ़ाएंगे. बताया जा रहा है कि पांड्या का कमबैक अब सीधा मार्च 2027 में होने वाले IPL सीजन में हो सकता है. अगर ऐसा हुआ, तो हार्दिक को बाहर हुए पूरा एक साल हो जाएगा.

टीम इंडिया की जर्सी में हार्दिक पांड्या ने अपना आखिरी वनडे मैच मार्च 2025 में खेला था. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नजर आए थे. अब 2027 में ही उनका वनडे कमबैक संभव नजर आ रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ