Raghav Malhotra Plays Young Ravana in Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. मेकर्स फिल्म के किरदारों के पोस्टर्स आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. 4000 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म का ऑडियंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म में ‘राम’ का किरदार जहां रणबीर कपूर निभा रहे हैं तो वहीं ‘रावण’ का किरदार यश निभा रहे हैं. वहीं अब फिल्म से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म में यंग ‘रावण’ के रूप में राघव मल्होत्रा नजर आएंगे. इस फिल्म से राघव मल्होत्रा बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं. अब सबका ध्यान राघव मल्होत्रा पर आ गया है और हर कोई उनके बारे में डिटेल में जानना चाहता है.
कौन हैं राघव मल्होत्रा?
‘रामायण’ में युवा ‘रावण’ का किरदार राघव मल्होत्रा निभा रहे हैं. वहीं राघव का फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से खास कनेक्शन है. दरअसल राघव मल्होत्रा प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के बड़े बेटे हैं. फिल्म में राघव को यंग ‘रावण’ के किरदार में दिखाया गया है. हालांकि फिल्म में उनके कुछ ही शॉट्स देखने को मिलते हैं. इस फिल्म से राघव बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं. ये फिल्म उनके करियर की पहली फिल्म है. राघव मल्होत्रा की शरीर की बनावट यश से मिलती-जुलती है, तो ये ही वजह है कि उन्हें यंग ‘रावण’ का किरदार दिया गया है.
4000 हजार करोड़ी फिल्म से करने जा रहे डेब्यू
राघव की एक्टिंग ऑडियंस को कितनी पसंद आती है ये तो फिल्म देखकर ही पता चल पाएगा. हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले ही राघव का नाम सुर्खियों में आ गया है. वहीं इसके बाद भी एक्टर और भी फिल्मों में नजर आ सकते हैं और ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाते नजर आएंगे. बॉलीवुड में उनकी शुरुआत 4000 हजार करोड़ी फिल्म से हो रही है. वहीं राघव भी अपने फिल्मी डेब्यू के लिए काफी एक्साइटेड हैं. हालांकि वो प्रमोशनल इवेंट्स में नजर नहीं आ रहे हैं.
‘रामायण’ की स्टारकास्ट
‘रामायण’ में बॉलीवुड के कई सितारे अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं. रणबीर कपूर फिल्म में ‘राम’ बने हैं, वहीं यश ‘रावण’ का किरदार निभा रहे हैं. इसके साथ ही फिल्म में साई पल्लवी ‘सीता’ का किरदार निभा रही हैं. वहीं ‘लक्ष्मण’ के किरदार में रवि दुबे नजर आएंगे. इसके साथ ही फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, अनुपम खेर, शीबा चड्ढा और सनी देओल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है.