21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस, शुगर समेत ये 3 बीमारियां रहेंगी अंडरकंट्रोल!

Giloy Juice Benefits: शुगर कंट्रोल करने के लिए अगले 21 दिनों तक रोजाना पिएं यह हरे पत्तों का जूस। इन पत्तों में छिपे हैं कई गुणकारी लाभ। जानिए पीने के फायदे और बनाने का आसान तरीका।

Sugar Patient

Giloy Juice Benefits: मधुमेह के मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना होता है क्योंकि इनकी खराब डाइट से शरीर में शुगर का स्तर बढ़ सकता है। यह एक लाइफस्टाइल डिजीज है, इसलिए आपको अपनी दिनचर्या समेत खाने-पीने का भी ध्यान रखना होता है। अमूमन शुगर के मरीजों को जूस पीने की मनाही होती है क्योंकि फलों का रस इनके शरीर में शुगर स्पाइक कर सकता है। हम आपको एक ऐसे हरे जूस के बारे में बता रहे हैं, जिसे लगातार 21 दिनों तक पीने से आपकी शुगर कंट्रोल होने लगेगी। आइए जानते हैं इस जूस के बारे में।

विज्ञापन

क्या है ग्रीन लीफ जूस?

यह हरा जूस गिलोय के पत्तों से बनता है। गिलोय के पत्तों के फायदों के बारे में तो अब लगभग दुनियाभर के लोग जानते हैं। इसके काढ़े ने कोरोना के दौरान खूब वाहवाही लूटी थी। न्यूट्रिशन की बात करें, तो इसके पत्ते एंटी-एलर्जिक होते हैं। इसके पत्तों में सूजनरोधी गुण भी पाए जाते हैं। इसके सेवन से बुखार, गठिया, स्किन और बालों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

गिलोय का जूस पीने के फायदे

1. शुगर कंट्रोल करें

विज्ञापन

गिलोय के पत्तों का रस शुगर को नियंत्रित करने में बड़ी भूमिका निभाता है। इस पत्ते को डायबिटीज के लिए अमृत माना जाता है। इसके पत्तों का स्वाद कसैला होता है, जो अगर शुगर के मरीज रोजाना 21 दिन तक पिएं, तो शुगर काफी हद तक कंट्रोल हो जाएगी। इसका जूस टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद ड्रिंक है।

2. इम्यूनिटी बढ़ाएं

विज्ञापन

वैसे तो सभी लोग जानते हैं कि इसके पत्तों का रस इम्यूनिटी बढ़ाता है। कोविड में इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने के लिए लोगों ने सबसे ज्यादा इसका काढ़ा ही पिया है। कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता होने से आप जल्दी गंभीर बीमारियों के घेरे में आ सकते हैं। इसलिए, यह जूस रोजाना पीना चाहिए।

Giloy Juice Benefits

photo credit-freepik

विज्ञापन

3. पाचन तंत्र को सुधारना

गिलोय पाचन संबंधी समस्याओं से भी आपको सुरक्षा प्रदान करता है जैसे कि अपच, कब्ज और एसिडिटी। गिलोय के पत्तों का जूस पाचन शक्ति को बढ़ाता है। साथ ही, पेट की समस्याओं को दूर करता है और आंतों को स्वस्थ रखता है।

विज्ञापन

कैसे बनाएं गिलोय का जूस?

इसे बनाने के लिए आपको गिलोय के पत्तों, तनों और पानी को साथ मिलाकर पीसना होगा। इसके बाद छानकर जूस को पिएं। हालांकि, यदि आप किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं और उसकी दवा खा रहे हैं, तो जूस पीने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ