अक्सर लोग कार में प्लास्टिक की पानी की बोतल छोड़ देते हैं और जब कुछ घंटों बाद प्यास लगती है तो उसी बोतल का पानी पी लेते हैं. लेकिन कई लोग इस बात का ध्यान नहीं देते कि जिस प्लास्टिक की बोतल से वह पानी पी रहे हैं, लंबे समय तक धूप में रहने के कारण उसमें मौजूद पानी का क्या हाल हो सकता है आपको शायद जानकारी न हो, लेकिन तेज गर्मी के संपर्क में रहने वाली प्लास्टिक बोतल से पानी पीना सुरक्षित है? ऐसा सवाल करना और इसका जवाब जनाना भी जरूरी है. NIH के मुताबिक, कुछ प्लास्टिक उत्पादों में मौजूद बिस्फेनॉल ए (BPA) गर्मी के संपर्क में आने पर खाने या पानी में मिल सकता है, जिससे सेहत पर असर भी पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: बिना शराब पिए भी चढ़ रहा है नशा? जानिए क्या है ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम, जब आंतें खुद बनाने लगती हैं अल्कोहल
प्लास्टिक से पानी में कैसे पहुंच सकता है BPA?
NIH के अनुसार, BPA का इस्तेमाल मुख्य रूप से पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक और कुछ खाद्य पदार्थों के डिब्बों की अंदरूनी कोटिंग बनाने में किया जाता है. यह पानी की बोतल, फूड स्टोरेज कंटेनर और अन्य प्लास्टिक उत्पादों में भी पाया जा सकता है और बहुत बड़े स्तर में इसका इस्तेमाल होता है. जब ऐसे प्लास्टिक कंटेनर गर्म होते हैं, तो उनमें मौजूद BPA पानी में पहुंचने की संभावना बढ़ सकती है. यानी बोतल की उम्र से ज्यादा बोतल या उसमें मौजूद पानी का तापमान मायने रख सकता है.
सेहत पर कैसा असर डाल सकता है BPA
Harvard Health Publishing के अनुसार, कई रिसर्च में पॉलीकार्बोनेट की बोतलों से पानी पीने के बाद शरीर में BPA की मात्रा में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई. BPA को एंडोक्राइन हार्मोन के प्रति शरीर की प्रतिक्रियाओं में बाधा डालने वाला माना जाता है. इतना ही नहीं, चूहों में इसके संपर्क में आने से यौन परिपक्वता में बदलाव और इंसानों में लंबे समय तक रहने वाली दिल की बीमारी और डायबिटीज होने का संबंध भी पाया गया है. यानी की मतलब साफ है कि प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से पहले सावधानियां जरूरी है, क्योंकि BPA को लंबे समय तक नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है.
शरीर में कैसे पहुंचता है BPA?
NIH के मुताबिक, ज्यादातर लोगों में BPA का संपर्क खाने-पीने की चीजों के जरिए होता है. BPA खानपान और ड्रिंक में पहुंचकर शरीर में जा सकता है और अपना असर दिखा सकता है. CDC के 2003-04 के एक सर्वे में 6 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के 2,517 यूरिन सैंपल में से 93% में BPA का पता चला था. NIH ने अपनी रिपोर्ट में ये भी बताया कि कुछ पशु अध्ययनों में गर्भस्थ शिशुओं और नवजातों पर BPA के प्रभाव देखे गए हैं.
BPA से बचने के लिए क्या करें?
अगर आप BPA को लेकर सावधानी बरतना चाहते हैं तो गर्म खाने या पानी पीनए के लिए कांच, चीनी-मिट्टी या स्टेनलेस स्टील केब बोतल इस्तेमाल कर सकते हैं. NIH पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक कंटेनर को माइक्रोवेव में गर्म करने से बचने की सलाह देता है. प्लास्टिक कंटेनर के नीचे दिए गए रीसाइक्लिंग कोड को भी देखा जा सकता है- कुछ, लेकिन सभी नहीं, कोड 3 या 7 वाले प्लास्टिक में BPA हो सकता है. जो बच्चे बोतल में दूध पीते हैं, उनको BPA फ्री बोतल में दूध पिलाना बेहतर विकल्प हो सकता है.
यह भी पढ़: बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम होने पर क्या करें? घर पर कॉमन कोल्ड से राहत पाने के आसान तरीके
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
6 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
10 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
11 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
11 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: nih
First published on:
Know More: Editorial Guidelines