दिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड, PM मोदी की मां के AI वीडियो मामले में नोटिस चस्पा

Raid at Patna Congress Office: दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली के दौरान पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की. यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां से जुड़े एक AI वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में की गई है. आरोपी अमित कुमार मंडल के न मिलने पर पुलिस ने दफ्तर पर नोटिस चस्पा कर 5 नवंबर तक दिल्ली में पेश होने का आदेश दिया.

Raid at Patna Congress Office, Delhi Police, AI generated video of PM Modi mother, Amit Kumar Mandal, INDIA alliance mega rally

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली के दौरान पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की.

Raid at Patna Congress Office: एक तरफ रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली चल रही थी, वहीं दूसरी तरफ बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस मुख्यालय ‘सदाकत आश्रम’ पर दिल्ली पुलिस की टीम ने छापा मारा. स्थानीय पाटलिपुत्र थाना पुलिस के सहयोग से की गई इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस दफ्तर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है. पूरा मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जनरेटेड वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने से जुड़ा है.

विज्ञापन

मंडल की तलाश में सदाकत आश्रम पहुंची थी पुलिस

दिल्ली पुलिस की टीम बिहार प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े अमित कुमार मंडल की तलाश में सदाकत आश्रम पहुंची थी. अमित कुमार आश्रम परिसर में स्थित क्वार्टर में ही रहते हैं. हालांकि, छापेमारी के समय वे वहां मौजूद नहीं थे. जानकारी के मुताबिक, वे दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने गए हुए थे. पुलिस ने मौके पर मौजूद अमित के भाई से पूछताछ की और उन्हें नोटिस रिसीव करने को कहा, लेकिन भाई ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने नोटिस को कांग्रेस मुख्यालय के नोटिस बोर्ड पर चिपका दिया और उसकी फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर टीम वापस लौट गई.

विज्ञापन

जरूरी साक्ष्यों के साथ हाजिर होने का निर्देश

चस्पा किए गए नोटिस में दिल्ली पुलिस ने अमित कुमार मंडल को 5 नवंबर 2026 को दिल्ली के रमन मार्ग स्थित एसीपी कार्यालय सभी जरूरी साक्ष्यों के साथ हाजिर होने का निर्देश दिया है. पुलिस ने मामले से जुड़े सिम कार्ड नंबर, 1 सितंबर 2025 से इस्तेमाल हो रहे मोबाइल हैंडसेट, कांग्रेस के एक्स हैंडल के अधिकृत यूजर्स के नाम और सितंबर से दिसंबर 2025 के बीच हैंडल के संचालन की अनुमति पाने वाले लोगों की सूची मांगी है.

यह विवाद बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान का है, जब कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक एआई वीडियो साझा किया गया था. इस वीडियो में पीएम मोदी की मां उन्हें काम करने की सलाह देती नजर आ रही थीं. इसी वीडियो को पब्लिक डोमेन में डालने को लेकर दर्ज मामले में दिल्ली पुलिस ने अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ