सिर्फ पानी कम पीने से ही नहीं होती कब्ज, रोजमर्रा की ये आदतें भी बन सकती हैं वजह!
Constipation: क्या आप भी कब्ज की समस्या के पीछे सिर्फ पानी का पीना वजह मानते हैं? आइए जानते हैं किन आदतों और गंभीर बीमारियों के कारण ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है.
कब्ज की समस्या के पीछे कौन-कौन से कारण हो सकते हैं? (Image: AI/Pexels)
खबर की मुख्य बातें:
कब्ज तब होता है जब मल बड़ी आंत से बहुत धीरे-धीरे आगे बढ़ता है, जिससे वह सूखा और सख्त हो जाता है.
कब्ज के लक्षणों में हफ्ते में तीन बार से कम मल त्याग होना, मल का सख्त या गांठदार होना, और मल त्याग में मुश्किलें शामिल हैं.
पर्याप्त फाइबर और तरल पदार्थ का सेवन न करना, शारीरिक रूप से सक्रिय न रहना, और कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कब्ज का कारण बन सकती हैं.
कुछ प्रकार के कैंसर जैसे कोलन, रेक्टल, ओवेरियन कैंसर और ब्रेन ट्यूमर, साथ ही कैंसर के उपचार जैसे कीमोथेरेपी भी कब्ज का कारण बन सकते हैं.
अक्सर लोगों की समस्या रहती है कि उन्हें हफ्ते या महीने में कभी-भी कब्ज की समस्या पकड़ लेती है और पेट साफ नहीं हो रहा होता है. इस समस्या के कारण रोजाना के किए जाने वाले काम पर भी असर पड़ने लगता है. कई लोगों को मानना होता है कि जब तक पेट अच्छे से साफ न हो जाए, वह ऑफिस, घर आदि का काम ठीक से नहीं कर पाते हैं, यानी हर वक्त उन्हें परेशानी रहती है. इस समस्या के पीछे एक बड़ा कारण पानी कम पीना शामिल है, अक्सर कहा जाता है कि जो लोग ज्यादा या जरूरत के अनुसार, पानी नहीं पीते हैं, उन लोगों में सबसे ज्यादा कब्ज की समस्या देखने को मिलती है. लेकिन सच्चाई यहीं तक सीमित नहीं है, बल्कि पानी कम पीना एक मुख्य कारण हो सकता है, लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसी आदतें हैं, जो कब्ज का कारण बन सकती है और कुछ गंभीर बीमारियों का लक्षण भी कब्ज हो सकता है. आइए इस स्टोरी में इन सभी कारणों के बारे में जानते हैं.
NIDDK के अनुसार, कब्ज तब होता है जब मल बड़ी आंत से बहुत धीरे-धीरे आगे बढ़ता है. मल को बड़ी आंत से गुजरने में जितना ज्यादा समय लगता है, उसमें से उतना ही ज्यादा तरल पदार्थ निकल जाता है, जिससे वह और ज्यादा सूखा और सख्त हो जाता है. इसी स्थिति को कब्ज की समस्या रहते हैं, जोकि एक आम समस्या है. अगर आपको कब्ज है, तो हो सकता है कि आपको मल त्याग करने में मुश्किल हो, मल निकालने के लिए जोर लगाना पड़े, या फिर आप सामान्य से कम बार मल त्याग कर पाएं. अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो अपने डॉक्टर से बात करें और उनकी सलाह के अनुसार, खानपान, दवा आदि का सेवन करें. इसके लक्षणों की बात करें तो,
हफ्ते में तीन बार से कम मल त्याग होना
मल का सख्त, सूखा या गांठदार होना
मल त्याग करने में कठिनाई या दर्द होना
ऐसा महसूस होना कि मल पूरी तरह से बाहर नहीं निकला है.
अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो बेहतर रहेगा कि आप खुद से इलाज करने या इसे लंबे समय तक नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर से जांच कराएं और उनकी सलाह के अनुसार, इस समस्या से राहत पाए, वरना पेट दर्द आदि जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं.
विज्ञापन
किन आम कारणों से हो सकती है कब्ज की समस्या? Reason Behind Constipation
कुछ स्वास्थ्य और पोषण संबंधी समस्याएं भी कब्ज का कारण बन सकती हैं, इनमें;
पर्याप्त फाइबर का सेवन न करना
पर्याप्त तरल पदार्थ न पीना
पर्याप्त फिजिकली एक्टिव न रहना
सीलिएक डिजीज
दिमाग और रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करने वाले डिजीज, जैसे पार्किंसंस डिजीज
रीढ़ की हड्डी या दिमाग की चोटें
ऐसी समस्याएं, जो डायबिटीज और मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करें
हार्मोन को प्रभावित करने वाली स्थितियां, जैसे हाइपोथायरायडिज्म
डायवर्टिकुलर डिजीज या प्रोक्टाइटिस से संबंधित इंफ्लेमेशन
कुछ दवाओं का सेवन
आंतों में रुकावट, जिसमें गुदा-मलाशय अवरोध और ट्यूमर शामिल हैं
पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं आदि कब्ज का कारण बन सकती हैं.
कब्ज की समस्या के पीछे क्या कैंसर भी हो सकता है कारण? Constipation and Cancer
अब सवाल उठता है कि क्या कैंसर की स्थिति में भी कब्ज की समस्या पैदा हो सकती है. NCI के अनुसार, कुछ तरह के कैंसर में कब्ज की समस्या पैदा हो सकती है. कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसके कारण हर साल दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है. ऐसे में ये बात सच है कि कुछ तरह के कैंसरों के कारण कब्ज की समस्या पैदा हो सकती है या फिर कहे कि कब्ज की समस्या कुछ तरह के कैंसर का लक्षण हो सकता है. NCI के अनुसार, इन कैंसरों में- कोलन कैंसर, रेक्टल कैंसर, ओवेरियन कैंसर और ब्रेन ट्यूमर शामिल हैं. इतना ही नहीं, कैंसर ट्रीटमेंट जैसे कीमोथेरेपी के कारण भी कब्ज की समस्या हो सकती है. कुल मिलाकर बात इतनी है कि कब्ज की समस्या हमेशा आम हो, ऐसा जरूरी नहीं है, बल्कि इसके पीछे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है.
विज्ञापन
कैसे कब्ज की समस्या से पा सकते हैं राहत? Tips and Remedies for Constipation
अब आते हैं आखिर आप कैसे कब्ज की समस्या से जल्दी राहत पा सकते हैं. NCI के अनुसार, अगर व्यक्ति अपने डेली-रूटीन में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करें, तो कब्ज की समस्या ठीक हो सकती है.
खूब तरल पदार्थ पिएं: दिनभर में 8 कप पानी या अन्य तरल पदार्थ पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती (हाइड्रेटेड रहता है), जिससे कब्ज में मदद मिल सकती है. गर्म पेय भी आंतों से मल को आगे बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं.
विज्ञापन
हर दिन एक्टिव रहने की कोशिश करें: पैदल चलना, साइकिल चलाना और योग करना आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं. आप बिस्तर या कुर्सी पर बैठे-बैठे भी हल्का व्यायाम कर सकते हैं.
रोजाना एक ही समय पर भोजन करें: एक रूटीन सेट कर लेना आपके मल त्याग की प्रक्रिया को वापस सामान्य करने में मदद कर सकता है.
विज्ञापन
अपने डॉक्टर से आहार में फाइबर के बारे में बात करें: कब्ज की समस्या दूर हो जाए, या परेशान न करें, इसके लिए खाने में फाइबर की मात्रा, क्या खाएं और कितना खाएं जैसे सवाल पूछें.
क्या कैंसर का इलाज संभव है? Cancer Treatment
सामान्य जानकारी के अनुसार, कैंसर का इलाज संभव है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि कैंसर किस प्रकार का है और उसका पता किस अवस्था (Stage) में चला है. अगर व्यक्ति ने कैंसर के शुरुआती स्टेज में इसके लक्षणों को समझ लिया और बिना देरी किए इसका इलाज करा लिया, तो संभावना है कि कैंसर का खतरा कम हो जाए. लेकिन अगर कोई व्यक्ति कैंसर के लक्षणों को लंबे समय तक नजरअंदाज करता रहता है और लास्ट स्टेज तक पहुंच जाता है, तो तबतक काफी देर हो चुकी होती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.