खतरे में जम्मू कश्मीर की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया 2 हफ्ते का अल्टीमेटम

जम्मू कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार पर संकट के बादल छा गए हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस के 25 विधायकों ने सरकार को दो हफ्तों का अल्टीमेटम दिया है.

omar abdullah

NC के 25 विधायकों ने सरकार को दो हफ्तों का अल्टीमेटम देते हुए इस्तीफा दे दिया है. (Photo: ANI)

जम्मू कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार पर संकट के बादल छा गए हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस के 25 विधायकों ने सरकार को दो हफ्तों का अल्टीमेटम दिया है. कुछ दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधने वाले उमर अब्दुल्ला को गुड न्यूज के बाद ऐसा होगा, ये तो किसी ने नहीं सोचा. सरकार से नाराज बताए जा रहे 25 विधायकों ने अपना एक अलग गुट बना लिया है और धमकी दी है कि अगर सरकार ने अगले 14 दिनों में उनकी मांगें नहीं मानी तो वो राजभवन जाकर सरकार से समर्थन वापस ले सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मांग?

नाराज विधायकों की मांग है कि मौजूदा सभी मंत्रियों के अलावा मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार को उनके पदों से तुरंत हटाया जाए. बागी विधायकों की मांग है कि इसके बाद नए सिरे से मंत्री परिषद का गठन किया जाए और ये गठन पूरी पार्दर्शिता के साथ और सभी विधायकों से बातचीत के आधार पर किया जाए और इसमें विधायकों की योग्यता का भी सम्मान किया जाए. सूत्रों के मुताबिक नाराज विधायक अनुच्छेद 370 और 35A को लेकर भी दबाव बना रहे हैं.

क्या मान जाएंगे विधायक?

ये विधायक मांग कर रहे हैं कि जम्मू कश्मीर की सरकार अनुच्छेद 370 और 35A की बहाली को लेकर केंद्र सरकार पर पुरजोर तरीके से दबाव डाले. जम्मू कश्मीर विधानसभा की 90 सीटें हैं और NC के 41 विधायक हैं और सरकार को कांग्रेस का समर्थन हासिल है लेकिन अगर 25 विधायक एक साथ अलग हो जाते हैं तो सरकार पर संकट खड़ा हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक सरकार में शामिल कुछ लोगों ने नाराज विधायकों को मनाने और उनसे बातचीत की कोशिश शुरू कर दी है लेकिन अगर बात नहीं बनती तो 14 दिनों के बाद सरकार चलाते रहना उमर अब्दुल्ला के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ