वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर चुनाव आयोग का सख्त एक्शन, दो ERO सस्पेंड, दोषी अफसरों पर जेल और जुर्माना दोनों होंगे

Election Commission takes action: यूपी के 127-पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है. आयोग ने दोनों ईआरओ मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश दिया है. साथ ही दोनों अधिकारियों और कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार के खिलाफ दर्ज एफआईआर में बीएनएस की धारा 198 जोड़ने को कहा है.

Pilibhit voter list fraud, Election Commission takes action, BNS Section 198, Election Commission, Pilibhit Voter List Scam

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में वोटर लिस्ट में हुई बड़ी धांधली पर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है.

Election Commission takes action: उत्तर प्रदेश के 127-पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में सामने आई गड़बड़ी को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. आयोग ने इस मामले में जांच रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल निलंबन और कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए आधिकारिक पत्र में आयोग ने कहा है कि 127-पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र के दोनों निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए. साथ ही दोनों अधिकारियों की चार्जशीट तैयार कर आगे की जांच और समीक्षा के लिए चुनाव आयोग को भेजने का निर्देश दिया गया है. आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि उसकी पूर्व अनुमति के बिना इन अधिकारियों को दोबारा बहाल नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

दर्ज एफआईआर में जुड़ेगी BNS की धारा 198

अब तक चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वाले कार्मिकों पर RP Act के तहत सिर्फ निलंबन जैसी विभागीय कार्रवाई की जाती थी, लेकिन पीलीभीत मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने नियमों को और सख्त कर दिया है. प्रशासनिक कार्रवाई के अलावा, आयोग ने कानूनी कार्रवाई को भी सख्त कर दिया है. दोनों अधिकारियों और वीआरसी (VRC) कंप्यूटर ऑपरेटर श्री अनिल कुमार के खिलाफ पहले से दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS) की धारा 198 को भी जोड़ने का निर्देश दिया गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से 24 अक्टूबर 2026 को भेजी गई रिपोर्ट की जांच के बाद चुनाव आयोग ने 31 अक्टूबर 2026 को यह कड़े निर्देश जारी किए हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूरी कार्रवाई 31 मई 2023 के निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत पूरी सख्ती से अमल में लाई जाए.

विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?

जांच में सामने आया कि 31 मई से 29 अगस्त के बीच पीलीभीत में बिना किसी वैध भौतिक आवेदन के 13,779 फॉर्म-8 सिस्टम में दर्ज कर दिए गए. इनमें से 10,470 मतदाताओं या उनके पिता के नाम बदल दिए गए थे. आयोग ने इसे मानवीय भूल मानने से इनकार करते हुए ‘सोची-समझी साजिश और अपराध’ करार दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ