न्यूजीलैंड में इन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गौतम गंभीर के फैसले पर उठे सवाल

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली. टीम इंडिया ने लगातार शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया था, लेकिन आखिरी दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. 5वें टी20 में हार के बाद कोच गौतम गंभीर के फैसले पर भी सवाल उठ रहे हैं.

IND vs NZ

India vs New Zealand: टीम इंडिया ने भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली, लेकिन आखिरी दो मुकाबलों में मिली हार ने टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हैमिल्टन में खेले गए सीरीज के 5वें और आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से करारी मात दी. इस हार के बाद भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर के फैसले की भी आलोचना हो रही है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन बनाए थे. एक समय भारत का स्कोर 10.1 ओवर में 112/2 था और टीम 225 से ज्यादा रन बनाती दिख रही थी, लेकिन ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के विकेट गिरने से पारी लड़खड़ा गई. संजू सैमसन ने 10 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाए, जबकि तिलक ने 8 गेंदों में 6 रन बनाए. नीतीश रेड्डी भी 17 गेंदों में 22 रन ही बना सके.

विज्ञापन

वहीं, 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 18 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस दौरान छठे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने 20 रन लुटा दिए, जिसके बाद मुकाबला भारत के हाथ से निकल गया. टिम सीफर्ट ने 50 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली. ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 65 और डेरिल मिचेल 29 रनों का योगदान दिया. इस हार के बाद गौतम गंभीर के फैसले पर सबसे ज्यादा सवाल वैभव सूर्यवंशी को लगातार दो मैचों में मौका नहीं देने को लेकर उठ रहे हैं. तीसरे टी20 में वैभव और अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी कर भारत को जीत दिलाई थी. इसके बावजूद उन्हें चौथे और पांचवें मैच में बाहर रखा गया. सीरीज पहले ही जीतने के बाद टीम के पास युवा खिलाड़ियों को आजमाने का मौका था. ऐसे में वैभव को बाहर रखने की रणनीति पर सवाल उठना लाजिमी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ