Diabetes में शुगर कंट्रोल रखने के लिए ये 5 चीजें हैं बेहद जरूरी, रोज की इन आदतों से ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल में
Diabetes Control Tips: क्या आप भी डायबिटीज की बीमारी का खतरा कम रखना चाहते हैं या फिर शुगर को कंट्रोल में रखना चाहते हैं? आइए CDC से जानें खुद को फिट रखने के लिए क्या किया जा सकता है.
डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न करें इन 5 आदतों को नजरअंदाज (Image: AI/Pexels)
डायबिटीज दुनिया की उन गंभीर बीमारियों में से एक है, जो फिट से दिखने वाले व्यक्ति को अंदर से इतना कमजोर बना देती है कि वह तरह-तरह की बीमारियों को शिकार हो जाता है. रिसर्च बताती हैं कि डायबिटीज ऐसी बीमारी है, जो शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को बुरा तरह प्रभावित करती है, इसलिए इस बीमारी को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. हालात ऐसे हो चले हैं कि बुजुर्गों को अपना शिकार बनाने वाली ये बीमारी अब कम उम्र के लोगों व बच्चों को भी अपना शिकार बना रही है, इसलिए इस बीमारी को कंट्रोल में रखने के लिए अच्छी लाइफस्टाइल अपनाना और सही कदम उठाना जरूरी है. इस स्टोरी में हम आपको 5 ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप शुगर की बीमारी को कंट्रोल में रख सकते हैं और अगर शुगर की बीमारी अभी आपको नहीं हुई है, तो इसका रिस्क कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं उन 5 अहम टिप्स के बारे में.
NIDDK के अनुसार, डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो तब होती है, जब खून में ग्लूकोज का लेवल बढ़ने लगता है. ये ग्लूकोज आपके शरीर में एनर्जी पैदा करती है. बता दें कि, इंसुलिन एक हार्मोन है जो पैंक्रियाज में बनता है, यह ग्लूकोज को आपकी सेल्स तक पहुंचाने में मदद करता है ताकि उसका इस्तेमाल एनर्जी के लिए सही तरीके से किया जा सके. लेकिन डायबिटीज की स्थिति में शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है, बनाना बंद कर देता है या फिर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है. इस समस्या के कारण ग्लूकोज खून में रह जाता है और कोशिकाओं तक नहीं पहुंच पाता है. इस समस्या के कारण खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ती रहती है, जिससे शरीर के अन्य अंगों पर असर पड़ने लगता है, जिसे वक्त रहते कंट्रोल में नहीं लिया जाए, तो व्यक्ति की मौत तक हो सकती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि, WHO के अनुसार, 2021 में, डायबिटीज 16 लाख मौतों का सीधा कारण बना, और डायबिटीज से होने वाली कुल मौतों में से 47% मौतें 70 साल की उम्र से पहले हुईं. इसके अलावा, डायबिटीज के कारण गुर्दे की बीमारी से 5,30,000 लोगों की मौत हुई, और ब्लड ग्लूकोज दिल से संबंधी मौतों में से लगभग 11% का कारण बनता है.
शरीर के किन अंगों को पहुंच सकता है नुकसान?
NIDDK के अनुसार, इस बीमारी के कारण आंख, किडनी, नस, और दिल पर भी इस बीमारी का असर पड़ता है, जिससे शरीर के इन अंगों की सेहत भी प्रभावित हो जाती है. इतना ही नहीं, शुगर की बीमारी के कारण कुछ तरह के कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है. यही नहीं;
विज्ञापन
पैर
कान
मुंह
खून वाहिकाएं को नुकसान
पेट
दिमाग
यौन स्वास्थ्य
स्किन
पर भी असर पड़ता है.
डायबिटीज में खुद को फिट और स्वस्थ कैसे रखें?
डायबिटीज होने पर सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. CDC के अनुसार, सही खानपान, रोजाना एक्सरसाइज, अच्छी नींद और तनाव से दूर रहकर आप खुद को फिट रख सकते हैं. इसके लिए अपनी रोजमर्रा की आदतों में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करें. आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप डायबिटीज को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं.
हेल्दी खानपान अपनाएं
विज्ञापन
घर का बना खाना स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी अच्छा होता है. खाने में हरी सब्जियां, दालें और साबुत अनाज शामिल करें. साथ ही, दिनभर में क्या खा रहे हैं, इसका ध्यान रखें. अपने खाने और स्नैक्स की फोटो लें या डायरी में लिखें. इससे आपको पता रहेगा कि आप कितना और क्या खा रहे हैं. बाजार में मिलने वाले डायबिटिक फूड को सेहतमंद समझकर न खाएं. ये अक्सर महंगे होते हैं और इनमें स्वाद भी कम हो सकता है, इसके बजाय घर का ताजा और संतुलित खाना खाएं
शारीरिक रूप से एक्टिव रहें
विज्ञापन
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए फिजिकल एक्टिविटी बहुत फायदेमंद होती है. इसके लिए जिम जाना जरूरी नहीं है, बल्कि आप घर पर काम करते हुए, सीढ़ियां चढ़कर या थोड़ी देर टहलकर भी खुद को एक्टिव रख सकते हैं. अकेले एक्सरसाइज करने का मन नहीं करता, तो किसी दोस्त या परिवार के सदस्य के साथ वॉक या वर्कआउट करें
तनाव को करें कम
विज्ञापन
तनाव कम करने के लिए रोजाना कुछ समय मेडिटेशन या योग करें. इससे मन को शांति मिलती है और आप बेहतर महसूस कर सकेंगे. शुरुआत में 5 से 10 मिनट का समय निकालें और धीरे-धीरे इसे बढ़ाएं.
भरपूर और अच्छी नींद लें
विज्ञापन
अच्छी नींद के लिए अपने बेडरूम को शांत, अंधेरा और ठंडा रखें. कमरे का तापमान आरामदायक होना चाहिए, क्योंकि तभी आपको अच्छी नींद आ सकेगी. सोने की जगह साफ-सुथरी रखें, ताकि आपको जल्दी नींद आए और रातभर अच्छी नींद मिल सके. सोने से पहले मोबाइल, लैपटॉप और टीवी का इस्तेमाल कम करें, क्योंकि इनकी रोशनी नींद आने में परेशानी पैदा कर सकती है.
अच्छी आदतें अपनाएं
विज्ञापन
एक साथ अपनी सभी आदतें बदलने की कोशिश न करें, शुरुआत में रोजाना 10 मिनट टहलने या खाने में एक हेल्दी चीज शामिल करने जैसा छोटा लक्ष्य बनाएं. जब ये आदतें आसान लगने लगें, तो धीरे-धीरे नए लक्ष्य जोड़ें. खुद से वादा करें कि आप हर दिन क्या नया करेंगे जैसे, रात के खाने के बाद 15 मिनट टहलना या रोजाना समय पर दवा लेना. जब आपका लक्ष्य आसान होगा, तो उसे पूरा करना भी आसान होगा. अपनी डेली-रूटीन में ऐसे बदलाव करें, जिनसे हेल्दी आदतें अपनाना आसान हो जाए.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.