लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ, बोले - उन्होंने शानदार काम किया

Gautam Gambhir: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से अपने नाम की. हालांकि, लगातार शुरुआती तीन मुकाबलों में जीत के बाद भारत को आखिरी दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. लगातार दो मैच हारने के बावजूद कोच गौतम गंभीर ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी की तारीफ की है.

Gautam Gambhir praised Shreyas Iyer

कोच गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ (PIC Credit - ANI)

Gautam Gambhir praised Shreyas Iyer: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से अपने नाम कर ली है. भारत ने लगातार शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली थी, लेकिन आखिरी दो मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. ऑकलैंड में खेले गए सीरीज के चौथे टी20 में भारत को 87 रनों से हार मिली, जबकि हैमिल्टन में खेले गए 5वें टी20 में मेजबान न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. हालांकि, लगातार दो हार के बावजूद हेड कोच गौतम गंभीर ने भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ की है. गंभीर ने युवाओं के साथ तालमेल बिठाने के लिए श्रेयस की सराहना की और कहा कि उन्होंने सीरीज में काफी शानदार काम किया.

विज्ञापन

गौतम गंभीर ने की श्रेयस अय्यर की तारीफ

हैमिल्टन में खेले गए 5वें टी20 मैच के बाद भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस अय्यर की कप्तानी भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में श्रेयस ने सीमित संसाधनों के बावजूद अनुभवहीन गेंदबाजों से शानदार प्रदर्शन करवाया और सीरीज जीती. गंभीर ने कहा, ”श्रेयस ने एक बेहद सफल टी20 टीम की कमान संभाली थी, जिसने वर्ल्ड कप जीता था और दो साल तक कोई सीरीज नहीं गंवाई थी. वर्ल्ड कप के बाद भी हमें कई मजबूत टीमों का सामना करना पड़ा. हमने इंग्लैंड का दौरा किया, जहां हमें हार मिली. आयरलैंड में भी हमें हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान हमने कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया.”

विज्ञापन

गंभीर ने आगे माना कि अगले वर्ल्ड कप के लिए एक मजबूत टीम तैयार करने की दिशा में ऐसे कठिन फैसले और प्रयोग जरूरी हैं. उन्होंने कहा, ”इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसे देशों के दौरे पर अनुभव की कमी खलती है, लेकिन यह युवा खिलाड़ियों को मौका देने का अच्छा अवसर भी है. अगर आप अगले वर्ल्ड कप की तैयारी करना चाहते हैं तो युवा खिलाड़ियों को अवसर देना और दौरे के दौरान ही उन्हें निखारना जरूरी है.”

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड में इन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गौतम गंभीर के फैसले पर उठे सवाल

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर की कप्तानी रिकॉर्ड अच्छे नहीं

श्रेयस अय्यर की कप्तानी के आंकड़ों पर नजर डालें तो उनका रिकॉर्ड बहुत अच्छे नजर नहीं आते. 31 वर्षीय श्रेयस ने अब तक 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में टीम इंडिया की कप्तानी की है, जिसमें 14 मैचों में जीत मिली, जबकि 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. वहीं, दो मैच बेनतीजा रहा. 10 हार के साथ ही अय्यर एक साल में सबसे ज्यादा T20I मैच हारने वाले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं. वहीं, पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 52 टी20I मैचों में कप्तानी करते हुए 40 जीत दर्ज की थीं और उन्हें सिर्फ 8 मुकाबलों में हार मिली थी.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ