बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम होने पर क्या करें? घर पर कॉमन कोल्ड से राहत पाने के आसान तरीके

Seasonal Cold: मौसम बदलते ही क्या आप भी सर्दी-जुखाम के शिकार हो जाते हैं और कई दिनों तक आपको परेशान रहना पड़ता है? आइए NHS से जानते हैं आप कैसे अपने आपको सर्दी-जुखाम से राहत दिला सकते हैं.

Common Cold Treatment

सर्दी-जुखाम से कैसे पाएं राहत? (Image: AI/Pexles)

विज्ञापन

मौसम में हल्का बदलाव कई लोगों की सेहत पर असर डालता है, जिसके कारण लोग आम सर्दी-जुखाम के शिकार हो जाते हैं. यह स्वास्थ्य समस्या आम है, लेकिन कई लोगों को बहुत परेशान कर देती है. सर्दी-जुखाम के कारण, हर वक्त नाक बहना, सिर में दर्द, आंख ठीक से ना खुलना, बार-बार छींक आना आदि जैसी समस्या बहुत ज्यादा परेशान करती है. ऑफिस में काम करते वक्त सर्दी-जुखाम हो जाए, तो काम भी बुरी तरह प्रभावित होता है. लेकिन सवाल उठता है कि हम सर्दी-जुखाम की स्थिति में ऐसा क्या करें कि हम जल्दी रिकवर कर जाएं? आइए जानते हैं इस स्टोरी में.

यह भी पढ़ें: क्या सर्जरी के बाद दोबारा हो सकता है मोतियाबिंद? AIIMS के डॉक्टर ने दिया जवाब, बताई Cataract से जुड़ी जरूरी बातें

विज्ञापन

दूसरों तक फैलने से रोके

मौसम बदलते समय सर्दी-जुकाम, नाक बहना, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याएं आम हो सकती हैं. NHS के अनुसार, ज्यादातर लोगों में इन लक्षणों के लिए किसी खास इलाज की जरूरत नहीं होती. ऐसे में लक्षणों को मैनेज करने और वायरस को दूसरों तक फैलने से रोकने पर ध्यान देना जरूरी है. हालांकि, कुछ दुर्लभ मामलों में वायरल संक्रमण आगे चलकर बैक्टीरियल संक्रमण, जैसे निमोनिया, का कारण बन सकता है. ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह के अनुसार एंटीबायोटिक्स की जरूरत पड़ सकती है. अगर आपको या आपके बच्चे को ये समस्याएं हों, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं और दवा या सलाह लें:

  • सांस लेने में दिक्कत या तेज सांस चलना
  • डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी)
  • 4 दिन से ज्यादा समय तक बुखार रहना
  • ऐसे लक्षण जो 10 दिन से ज्यादा समय तक बने रहें और उनमें कोई सुधार न हो
  • बुखार या खांसी जैसे लक्षण, जो पहले ठीक हों और फिर वापस आ जाएं या और बिगड़ जाएं
  • पुरानी बीमारी का बढ़ना या बिगड़ना

कैसे पाएं आम सर्दी-जुखाम से राहत?

NHS के अनुसार, सर्दी-जुकाम में बड़ों के लिए ओवर-द-काउंटर (OTC) दवाएं जैसे दर्द और बुखार कम करने वाली दवाएं लक्षणों से कुछ वक्त के लिए राहत दे सकती हैं. खुद से लेने के बजाय हमेशा, इन्हें डॉक्टर के निर्देश के अनुसार ही लें और अगर आप पहले से कोई दूसरी दवा लेते हैं, तो डॉक्टर को इसके बारे में जरूर बताएं.

बच्चों को सर्दी-जुखाम हो जाए, तो क्या करें?

NHS के अनुसार, बच्चों में सर्दी-जुकाम के लक्षणों को लेकर खास सावधानी जरूरी है. 6 साल से कम उम्र के बच्चों को OTC खांसी-जुकाम की दवाएं देने की सलाह नहीं दी जाती, क्योंकि इनके गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं.

विज्ञापन
  • खूब आराम करें.
  • खूब तरल पदार्थ (पानी, जूस, सूप आदि) पिएं.
  • साफ ह्यूमिडिफायर या कूल मिस्ट वेपोराइजर का इस्तेमाल करें.
  • सलाइन नेजल स्प्रे या ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें.
  • छोटे बच्चों की नाक से बलगम साफ करने के लिए रबर सक्शन बल्ब का इस्तेमाल करें.
  • गर्म पानी के कटोरे या शॉवर से निकलने वाली भाप लें.
  • छोटे बच्चे के साथ ऐसे बाथरूम में बैठें जहां शॉवर से भाप निकल रही हो.
  • गले की खराश या खांसी के लिए लोजेंज (गोली) या कफ ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें.
  • 4 साल से कम उम्र के बच्चों को लोजेंज न दें.
  • बड़ों और कम से कम 1 साल के बच्चों की खांसी में आराम के लिए शहद का इस्तेमाल करें.
  • लेकिन 1 साल से कम उम्र के बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: High BP: ब्लड प्रेशर कंट्रोल में नहीं तो बढ़ सकता है जान का खतरा! दिल से किडनी तक ऐसे पहुंचता है नुकसान

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

SOURCE: NHS

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ