Eggs and Cancer: क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
Egg Cause Cancer: अगर आपको लगता है कि अंडे हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अगर अंडा खराब क्वालिटी या रखा हुआ है तो कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है. इस लिस्ट में कैंसर जैसी बीमारी भी शामिल है.
क्या अंडा खाने से सच में बढ़ता है कैंसर का खतरा? Image Credit- Magnific
अंडा खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें प्रोटीन के साथ कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. यही वजह है कि बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक, कई लोग अपनी डाइट में अंडे को शामिल करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोजाना अंडा खाने से कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है? इसको लेकर कैंसर हीलर सेंटर के एक्सपर्ट डॉक्टर तरंग कृष्णा का कहना है कि अंडे खाते वक्त यह जानना जरूरी है कि अंडा कहां से आ रहा है और उसकी क्वालिटी कैसी है. एनआईएच यानी नेशनल हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक अंडे खाने और कैंसर से होने वाली मौत के बीच रिलेशन देखा गया है. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि अंडे से कब कैंसर का खतरा बढ़ सकता है.
एक्सपर्ट के मुताबिक, अंडे खाने से कैंसर तब हो सकता है, जब अंडे की क्वालिटी कैसी है और आप किस जगह से अंडे खरीद रहे हैं. हालांकि, अंडे और कैंसर के बीच रिलेशन को समझने के लिए वैज्ञानिकों ने अलग-अलग तरह के अध्ययन किए हैं. कुछ रिसर्च में लोगों की खानपान संबंधी आदतों को भी जिम्मेदार बताया है. वहीं, अगर आप अंडे अच्छी जगह से खरीद रहे हैं तो आपको किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा, क्योंकि अंडे प्रोटीन का अच्छा स्रोत है.
क्या रोजाना अंडा खाने वालों को सावधान रहने की जरूरत है?
रोजाना अंडा खाने से कैंसर नहीं होता, क्योंकि अंडे प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. हालांकि, अगर आप खराब या नकली अंडे खाते हैं तो कैंसर जैसी बीमारी का खतरा बढ़ सकता है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर इंसान को में अंडे नहीं खाने चाहिए. अंडे की सही मात्रा इंसान की उम्र, खानपान और हेल्दी चीजों पर निर्भर कर सकती है. जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल, दिल की बीमारी या हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हैं तो उन्हें अपनी डाइट के बारे में डॉक्टर या योग्य डाइटीशियन से सलाह लेनी चाहिए.
विज्ञापन
क्या अंडे की जर्दी खाने से कैंसर का खतरा बढ़ता है?
अंडे का पीला हिस्सा यानी जर्दी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें कोलीन, विटामिन बी12 और अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. वहीं, अंडे का सफेद हिस्सा प्रोटीन प्रदान करता है. कई रिसर्च में बताया गया है कि अंडे को ज्यादा खाने से या हेल्थ के जुड़ी कोई समस्या होने पर नुकसान हो सकता है. हालांकि, अंडे की जर्दी खाने से सीधे कैंसर नहीं होता है और अगर कैंसर हो गया है तो इसके पीछे दूसरे कारण हो सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि जर्दी में कोलेस्ट्रॉल भी होता है, इसलिए कुछ लोगों को अपनी डाइट में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा पर ध्यान देने की जरूरत हो सकता है, लेकिन कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी चिंता और कैंसर का खतरा अलग-अलग हो सकता है.
अंडा शरीर के लिए क्यों फायदेमंद माना जाता है?
कैंसर को लेकर उठने वाले सवालों के बीच अंडे के पोषण संबंधी फायदों को समझना भी जरूरी है.
विज्ञापन
प्रोटीन का अच्छा स्रोत
विटामिन बी12 होना
कोलीन से भरपूर होना
पोषक तत्व मौजूद होना
अंडा खाने का तरीका भी है जरूरी
अंडे को किस तरह पकाकर खाया जाता है, इस पर भी ध्यान देना चाहिए. उबला हुआ अंडा या कम तेल में तैयार ऑमलेट डाइट का अहम हिस्सा माना जा सकता है. अंडे को अच्छी तरह पकाकर खाना भी जरूरी है, क्योंकि कच्चे या अधपके अंडों से साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया की वजह से इंफेक्शन हो सकता है. इसलिए बेहतर है कि अंडे को स्वच्छ तरीके से तैयार करें और अपने खाने में अलग-अलग चीजों को शामिल करें.
कैंसर का खतरा कम करने के लिए किन बातों का रखें ध्यान?
कैंसर का खतरा लाइफस्टाइल में बदलाव होने की वजह से हो सकते हैं. इसलिए कुछ आदतें अपनाकर कई तरह के कैंसर का खतरा कम होने में आसानी मिल सकती है.
विज्ञापन
बैलेंस डाइट लेना
प्रोसेस्ड मीट खाना
शराब से बचना
वक्त पर टेस्ट कराना
क्या कैंसर के मरीजों को अंडा खाना चाहिए?
कैंसर के मरीजों के लिए प्रोटीन और कैलोरी लेना जरूरी हो सकता है, खासकर जब बीमारी या उसके इलाज की वजह से वजन घट रहा हो या भूख कम लग रही हो. अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत हो सकता है, लेकिन इसे खाना है या नहीं, यह मरीज की हालत पर निर्भर करता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.