बिना शराब पिए भी चढ़ रहा है नशा? जानिए क्या है ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम, जब आंतें खुद बनाने लगती हैं अल्कोहल

क्या आप जानते हैं कुछ दुर्लभ मामलों में शरीर में ऐसी स्थिति बनने लगती है, जब व्यक्ति बिना शराब पिए भी नशे में रहने लगता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम Auto-brewery  syndrome (ABS) एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसमें शरीर के अंदर ही अल्कोहल बनने लगता है. आइए Asian Journal Research से जानें क्या है ये बीमारी और शरीर पर कैसा असर डालती है?

Auto Brewery Syndrome

क्या है ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम (Image: AI/PEXELS)

शराब पीना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है, इससे न सिर्फ नशा होता है, बल्कि गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. लेकिन क्या हो अगर शराब आपके अंदर ही बनने लगे? ये सुनकर आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन साइंस की दुनिया में एक स्थिति ऐसी है, जिसमें शरीर के अंदर ही अल्कोहल बनने लगता है और व्यक्ति बिना शराब पिए भी नशे में रहता है. इस स्थिति को मेडिकल भाषा में ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम कहा जाता है. आइए इस स्टोरी में जानते हैं क्या है ये स्थिति और कैसे शरीर में खुद बनने लगता है अल्कोहल?

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम Auto-brewery  syndrome  (ABS)

Asian Journal Research के अनुसार, ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम (Auto-Brewery Syndrome) एक दुर्लभ और बहुत कमरिपोर्ट होने वाली मेडिकल स्थिति है, जिसे गट फर्मेंटेशन सिंड्रोम या एंडोजेनस इथेनॉल फर्मेंटेशन भी कहा जाता है. इस स्थिति में आंतों में मौजूद कुछ फंगस या यीस्ट जैसे सूक्ष्मजीव कार्बोहाइड्रेट को फर्मेंट करके शरीर के अंदर ही अल्कोहल (इथेनॉल) बना सकते हैं. इससे व्यक्ति को बिना शराब पिए नशे जैसा महसूस हो सकता है. इस समस्या में व्यक्ति वैसी ही हरकत करता है, जैसा शराब पीने के बाद अक्सर देखी जाती है, जिसमें, चक्कर, लड़खड़ाहट और व्यवहार में बदलाव जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति शराब का सेवन नहीं कर रहा है, लेकिन उसके बाद भी उसे शराब के नशे की तरह महसूस हो रहा है, तो बेहतर रहेगा कि इसे बीपी की समस्या न समझकर तुरंत डॉक्टर से जांच कराया जाए.

गट फ्लोरा पर ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम का असर

जानकारी के अनुसार, गट फ्लोरा (Gut Flora) हमारी आंतों में रहने वाले सूक्ष्मजीवों, बैक्टीरिया, और कवक का एक समूह है, जो पाचन और समग्र स्वास्थ्य में मदद करता है. इसे ‘गट माइक्रोबायोटा’ या आंतों की सूक्ष्मवनस्पति भी कहा जाता है. ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम का इसपर कई तरह से असर पड़ता है.

विज्ञापन
  • गट फ्लोरा पर ऑटो-ब्रूअरी के असर को ‘डिस्बायोसिस’ (Dysbiosis) कहा जाता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम अक्सर गट फ्लोरा में असंतुलन से जुड़ा होता है, जिससे पेट फूलना, पेट दर्द और दस्त जैसे कई लक्षण हो सकते हैं.
  • फर्मेंटेशन करने वाले माइक्रोऑर्गेनिज्म (सूक्ष्मजीवों) का बहुत ज्यादा बढ़ना; जब ऐसा होता है, तो इससे फर्मेंटेशन करने वाले माइक्रोऑर्गेनिज्म – जैसे कि कैंडिडा (Candida) या सैकरोमाइसेस सेरेविसिया (Saccharomyces cerevisiae) और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं, जिससे इथेनॉल का उत्पादन और बढ़ सकता है.

सेहत पर कैसा डालता है असर?

 Asian Journal Research के अनुसार, ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम (Auto-Brewery Syndrome) का असर सिर्फ नशे तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका गंभीर असर सेहत पर भी पड़ता है. इसमें;

लिवर पर असर: ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम की स्थिति में लिवर पर भारी दबाव पड़ता है. इस स्थिति के कारण लिवर को जरूरत से ज्यादा काम करना पड़ता है. आम तौर पर लिवर इथेनॉल को मेटाबोलाइज करने का काम करता है, और ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम वाले लोगों में, लिवर को ज्यादा मात्रा में इथेनॉल का सामना करना पड़ सकता है. इतना ही नहीं, इस स्थिति के कारण लिवर में सूजन, लिवर डैमेज, धीरे-धीरे खराब होना, निशान पड़ना. सिरोसिस आदि कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

विज्ञापन

दिमाग और नसों पर असर: खून में अल्कोहल का लेवल बढ़ने से न्यूरोलॉजिकल लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं, जैसे चक्कर आना, उलझन और सोचने-समझने की क्षमता पर असर पड़ना.

अन्य असर: इसके अलावा इस ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम के कारण दिल से जुड़ी बीमारियों, इम्यूनिटी आदि से जुड़ी बीमारियों का भी खतरा बढ़ सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

SOURCE: Asian Journal Research 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ