यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री

देशभर के मुख्यमंत्रियों के बारे में एक प्राइवेट संस्था ने जो सर्वे किया है, उसमें सीएम योगी का नंबर सबसे ऊपर है. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें 1000 में से 897 अंक मिले हैं.

CM yogi

CM योगी नेशनल सर्वे में देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री बने हैं. (Photo: File)

अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ को बड़ी खुशखबरी मिली है. नेशनल सर्वे की एक रिपोर्ट ने ये बता दिया है कि चुनाव के नतीजों का रुख किस तरफ होने वाला है. देशभर के मुख्यमंत्रियों के बारे में एक प्राइवेट संस्था ने जो सर्वे किया है, उसमें सीएम योगी का नंबर सबसे ऊपर है. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें 1000 में से 897 अंक मिले हैं.

विज्ञापन

किस आधार पर हुआ सर्वे?

इस सर्वे में रैंकिंग के लिए मुख्यमंत्रियों की लीडरशिप, उनकी प्रशासनिक क्षमता, कार्यशैली और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता को पैमाना बनाया गया है. ये सर्वेक्षण फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट की तरफ से किए गए बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026 में प्रकाशित हुआ है. सर्वे में देश भर के 15 मुख्यमंत्रियों को शामिल किया गया है, जिनमें से टॉप 10 को सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में जगह दी गई है और 11 से 15 वें स्थान पर आने वाले मुख्यमंत्रियों को ‘मुख्यमंत्री पंचरत्न’ श्रेणी में स्थान दिया गया है.

विज्ञापन

दूसरे नंबर पर कौन?

3 से 4 महीने तक चले इस सर्वे में समाज के अलग-अलग वर्गों से आने वाले लोगों की राय ली गई है. इस सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दूसरा स्थान मिला है. इस सर्वे के नतीजे ऐसे समय में आई है जब उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव कुछ ही महीने दूर है और अखिलेश यादव इस पर सीएम योगी को कड़ी टक्कर देने का दावा कर रहे हैं. लेकिन इस सर्वे के नतीजे कुछ और ही इशारा कर रहे हैं और अगर सर्वे का इशारा सही है तो फिर इस बार भी उत्तर प्रदेश में क्या हो सकता है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ