Entertainment News: नितेश तिवारी इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. आज यानी शनिवार को फिल्म का इवेंट आयोजित किया गया था. इस इवेंट में ‘धुरंधर’ फिल्म के एक्टर राकेश बेदी नजर आए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
तापसी पन्नू का बर्थडे
तापसी पन्नू आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म ‘झुम्मंडी नादम’ से की थी. ये फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी. वहीं हिंदी सिनेमा में तापसी ने साल 2013 में रिलीज हुई ‘चश्मे बद्दूर’ फिल्म से कदम रखा था. इस फिल्म से एक्ट्रेस को बॉलीवुड में पहचान मिल गई थी. वहीं इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं और आज वो हिंदी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं.
यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 या Jana Nayagan… शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
थलपति विजय की फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.55 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 20.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 9वें दिन 4,165 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 157.10 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 183.45 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 268.45 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग वीकेंड में फिल्म की कमाई और बढ़ती नजर आएगी. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…