रूह कंपा देगी 40 साल पुरानी ये हॉरर फिल्म, क्लाइमैक्स तक नहीं थमेगी धड़कन

80 के दशक में कई हॉरर फिल्में रिलीज हुई है, जिसने दर्शकों की रूंह कंपा दी थी. इन मूवीज में काफी डरावनी कहानी देखने को मिलती थी. अगर आपको भी हॉरर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो आपके दिल में भी डर पैदा कर देगा. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

Tahkhana

Tahkhana हॉरर फिल्म

अगर आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. हम जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वो 80 के दशक में रिलीज की गई थी. उस दौर में सेट पर ही मेकअप आर्टिस्ट कलाकारों को भूत का लुक दिया करते थे, जो देखने में भी काफी डरावना लगता था. हॉरर फिल्म में रात का अंधेरा और कोहरा दिखाने के लिए हॉरर फिल्मों की शूटिंग ज्यादातर रातों में की जाती थी. उस दौर में फिल्मों में हीरोइनों को चीखना, चिल्लाना होता था. इतना ही नहीं भूत से डरकर भागना पड़ता था.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘तहखाना’ फिल्म कब हुई थी रिलीज?

हालांकि, इतना डर होने के बाद भी फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शूटिंग को जमकर एन्जॉय करती थी. आपको बता दें कि 80-90 के दशक में हॉरर फिल्में बनाने में रामसे ब्रदर्स ने अपनी एक अलग पहचान बना ली थी. रामसे ब्रदर्स ने बॉलीवुड में कई सारी हॉरर फिल्में रिलीज की हैं, जिसने दर्शकों को असली डर का एहसास कराया है. आज हम आपको जिस मूवी के बारे में बता रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘तहखाना’, जो 1986 में बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी. इस हॉरर फिल्म का डायरेक्शन तुलसी रामसे और श्याम रामसे द्वारा किया गया था.

विज्ञापन

‘तहखाना’ स्टार कास्ट

‘तहखाना’ के स्टार कास्ट की बात करें, तो इस मूवी में हेमंत बिरजे, आरती गुप्ता, कामरान रिजवी, प्रीति सप्रू और पुनीत इस्सर ने अहम किरदार निभाया था. इस मूवी में प्रीति ने काफी शानदार अभिनय किया था, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था. अगर आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है, तो आपको यह मूवी एक बार जरूर देखनी चाहिए. इस हॉरर फिल्म में दो बहनों का दर्द दिखाया गया है. इस मूवी में खौफनाक कहानी के साथ काला जादू, बुरी शक्तियों को इतने अच्छे से पेश किया गया है, जिसे देखने के बाद आपके दिल में भी डर बैठ जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ