30 की उम्र और करोड़ों की दौलत, कितने रईस हैं 'स्पाइडर मैन' Tom Holland?

Tom Holland Networth: मशहूर एक्टर टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 31 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज हुई है. फिल्म की रिलीज के साथ ही हर तरफ टॉप की भी चर्चा हो रही है.

Tom Holland

Tom Holland. image credit- social media

विज्ञापन

Tom Holland Networth: मशहूर एक्टर टॉम हॉलैंड एक बार फिर से चर्चा में हैं. उनकी फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 31 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज हुई है और फिल्म ने भारत में भी कमाल कर दिया है. फिल्म की रिलीज के साथ ही टॉम हॉलैंड एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. इस बीच उनकी नेटवर्थ को लेकर भी चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि आखिर टॉम हॉलैंड कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

टॉम हॉलैंड की नेटवर्थ

टॉम हॉलैंड की नेटवर्थ की अगर बात करें तो टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता अब एक फिल्म के लिए भारी भरकम फीस लेते हैं. ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ के लिए 10 मिलियन डॉलर (85 से 87 करोड़ रुपये) तक लेने वाले टॉम ने ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के लिए 20 मिलियन डॉलर (करीब 174 करोड़ रुपये) तक वसूले हैं. सेलिब्रिटी नेटवर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता की टोटल नेटवर्थ 240 करोड़ रुपये के आस-पास है.

Advertisment

टॉम हॉलैंड की कमाई

फिल्मों के अलावा टॉम हॉलैंड की कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है. जी हां, वो कई बड़े ब्रांड्स जैसे कि प्राडा, ऑडी और बॉस फ्रैग्रेंस के साथ काम करते हैं. इसके अलावा वो खुद का नॉन-अल्कोहलिक बीयर ब्रांड BERO (बेरो) भी चलाते हैं, जिसकी शुरुआत साल 2023 में हुई थी. इसके अलावा उन्होंने रियल एस्टेट के बिजनेस में भी इन्वेस्ट किया हुआ है.

करोड़ों की संपत्ति

जानकारी की मानें तो, टॉम के पास लंदन और लॉस एंजिल्स में करोड़ों की संपत्ति है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग्स्टन में अभिनेता ने साल 2018 में 3.35 मिलियन डॉलर (32.07 करोड़ रुपये) कीमत में एक घर खरीदा था और बाद में इसका रेनोवेशन कराया गया और अब इस प्रॉपर्टी की कीमत 4.7 मिलियन डॉलर (करीब 45 करोड़ रूपये) हो चुकी है.

लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन

इतना ही नहीं बल्कि टॉम के पास लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन भी है. उनके कार कलेक्शन की बात करें तो अभिनेता के पास Audi R8, Porsche Taycan Turbo S और Rolls-Royce Cullinan जैसी बेहद लग्जरी और महंगी गाड़ियों के अलावा इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स सैलून कार भी है और इन सभी गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ