Spider Man Brand New Day ने पहले दिन की बंपर कमाई, ओपनिंग डे पर बनाए ये रिकॉर्ड

Spider Man Brand New Day BO Collection Day 1: सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बेहद शानदार ओपनिंग की है. फिल्म को टिकट खिड़की पर बेहद कमाल का रिस्पॉन्स मिला है.

Spider Man Brand New Day

Spider Man Brand New Day. image credit- social media

Spider Man Brand New Day BO Collection Day 1: सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ बॉक्स ऑफिस पर 30 जुलाई को एंट्री कर चुकी है. फिल्म ने भारतीय टिकट खिड़की पर आते ही धमाका कर दिया है. इस फिल्म ने भारत में बेहद शानदार ओपनिंग की है. साथ ही नए रिकॉर्ड भी बना दिए हैं. आइए जानते हैं फिल्म के कलेक्शन के बारे में…

विज्ञापन

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का कलेक्शन

भारतीय दर्शकों में ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ को लेकर एक अलग ही लेवल का क्रेज बना हुआ है. इस फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की अगर बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में पहले दिन 60.60 करोड़ का कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म

इसमें फिल्म के इंग्लिश वर्जन में सबसे ज्यादा 32.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. साथ ही फिल्म ने हिंदी में 22 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, फिल्म ने कन्नड़ में 0.03 करोड़, मलायालम में 0.07 करोड़, तमिल में 3 करोड़ और तेलुगु में 3.25 करोड़ की कमाई की है. ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारत में हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है और इसने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है.

तोड़ा ये रिकॉर्ड

इस फिल्म ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई कर के ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के पिछले रिकॉर्ड (53.50 करोड़ रुपये नेट) को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ साल 2021 में आई अपनी इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘स्पाइडर-मैन नो वे होम’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ चुकी है.

विज्ञापन

फिल्म की कास्ट

गौरतलब है कि फिल्म ‘स्पाइडर-मैन नो वे होम’ ने अपने ओपनिंग डे पर 32.67 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने पहले दिन अपनी पिछली फिल्म से दुगनी के करीब कमाई की है. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें जेंडया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल और सैडी सिंक अहम भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म भारत में इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ