The Traitors 2 Contestants List: 'द ट्रेटर्स 2' में धमाल मचाएंगे ये 21 कंटेस्टेंट्स, मल्लिका शेरावत समेत ये सेलेब्स शामिल

The Traitors 2 Contestants List Out: प्राइम वीडियो का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' का आगाज हो चुका है. शो की रिलीज डेट और कंटेस्टेंट्स की कंफर्म लिस्ट सामने आ गई है. चलिए आपको भी बताते हैं इस बार शो में कौन-कौन आने वाला है.

the traitors 2 contestants (5)
1 / 6

The Traitors 2 Contestants List Out: करण जौहर का फेमस रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' अपने दूसरे सीजन को लेकर वापसी करने जा रहा है. प्राइम वीडियो ने ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर 21 कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट रिवील कर दी है. सोशल मीडिया पर इन कंटेस्टेंट्स के फैंस के बीच भी एक्साइटमेंट तेज हो गई है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन सेलेब्स का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

'द ट्रेटर्स 2' को कौन करेगा होस्ट?

'द ट्रेटर्स 2' को कौन करेगा होस्ट?2 / 6

'द ट्रेटर्स 2' का आगाज हो गया है. इस बार शो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से लेकर बॉलीवुड के जाने-माने सितारे नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील करने के साथ-साथ शो की रिलीज डेट से भी पर्दा हटा दिया है. वहीं पहले सीजन की तरही ही इस शो को भी करण जौहर ही होस्ट करते नजर आएंगे और कंटेस्टेंट्स को सही-गलत का पाठ सिखाते नजर आएंगे.

विज्ञापन

कब शुरू होगा शो?

कब शुरू होगा शो?3 / 6

प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 21 कंफर्म कंटेस्टेंट्स की फोटोज शेयर की हैं. साथ ही रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है. ये शो 13 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. वहीं इस शो का नया एपिसोड हर गुरुवार रिलीज किया जाएगा. अब फैंस इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स

शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स4 / 6

शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान, दलीप ताहिल, क्रिस्टल डिसूजा, शालिनी पासी, पारुल गुलाटी, शेफ रणवीर बरार, रिदा थराना, अंश चोपड़ा, साहिल सलाथिया, प्रिश, शहनील गिल, हरमन सिंघा, इक्का, सौदस मौफाकिर, तान्या पुरी, करण सिंह और कुल्लू शामिल हैं.

विज्ञापन

धोखा और साजिश का करना पड़ेगा सामना

धोखा और साजिश का करना पड़ेगा सामना5 / 6

'द ट्रेटर्स 2' के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जब से सामने आई है, तभी से फैंस इस शो को देखने के लिए और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. शो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और बॉलीवुड सितारों के बीच घमासान देखने को मिलेगा. वहीं इनमें से किसी को धोखा तो किसी को साजिश का सामना करना पड़ेगा.

पहले सीजन को मिला था खूब प्यार

पहले सीजन को मिला था खूब प्यार6 / 6

'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन को भी ओजी होस्ट करण जौहर ही होस्ट कर रहे हैं. पिछले सीजन इस शो को उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने जीता था. पहले सीजन को ऑडियंस ने इतना पसंद किया कि मेकर्स को इसका दूसरा सीजन रिलीज करना पड़ गया. अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे सीजन को ऑडियंस का कितना प्यार मिलता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन