Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हिंदी सिनेमा के महंगे स्टार्स में आते हैं. एक फिल्म के लिए सलमान खान मोटी फीस भी चार्ज करते हैं. सलमान खान की फीस की बात करें तो एक फिल्म के लिए वो अमूमन 120 करोड़ रुपये के आस-पास की फीस चार्ज करते हैं. हालांकि, इस बीच अब सुनने में आया है कि सलमान खान ने अपनी फीस घटा दी है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला?
फिल्म SVC 63 के लिए कम फीस ली
दरअसल, सलमान खान अपनी अगली फिल्म SVC 63 के लिए अपनी तय फीस से कम पैसे लेने पर राजी हो गए हैं. अब लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? तो आपको बता देते हैं कि इसके पीछे की वजह उनके एक बेहद करीबी दोस्त हैं और सलमान खान ने अपनी फीस नहीं घटाई है.
2027 में रिलीज होगी फिल्म
वामशी पैदिपल्ली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म SVC 63 के लिए सलमान खान जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे. जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि ये फिल्म साल 2027 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी. खबरों के मुताबिक, इस फिल्म के लिए सलमान ने सिर्फ 70 करोड़ रुपये फीस ली है, जो उनकी आम फीस (120 करोड़ रुपये से ज्यादा) के मुकाबले बहुत कम है.
दोस्त के लिए कम की फीस
‘फ्री प्रेस जर्नल’ को एक सोर्स ने बताया है कि सलमान खान, जिनकी मार्केट वैल्यू पिछले 20 सालों से हर फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा रही है, उन्होंने SVC 63 के मेकर्स से कम फीस इसलिए चार्ज की है क्योंकि उनके पुराने दोस्त रफी काजी इस प्रोजेक्ट में मीडिएटर हैं. रफी का नाम फिल्म के प्रोड्यूसर्स में शामिल होगा.
प्रॉफिट शेयरिंग को लेकर जानकारी नहीं
इसके अलावा अगर प्रॉफिट शेयरिंग की बात करें तो इसको लेकर अभी जानकारी नहीं आई है. सूत्रों की मानें तो उनका कहना है कि किसी भी तरह की बैकएंड डील को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने किसी प्रोजेक्ट के लिए कम फीस चार्ज की है.
पहले भी बिना फीस के किया काम
जी हां, सलमान खान ने कई बार बिना एक रुपये लिए भी काम किया है. उन्होंने बिना एक पैसा लिए कई फिल्मों में कैमियो और स्पेशल अपीयरेंस किए हैं, जिनमें अजय देवगन की फिल्में और रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ जैसी फिल्में शामिल हैं. अब SVC 63 के लिए सलमान ने कम फीस ली है.
यह भी पढ़ें- साउथ का वो सुपरस्टार, जिसकी 4 साल से नहीं आई 1 भी फिल्म, अब मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव