सैफ अली खान से लेकर रानी मुखर्जी तक, सोशल मीडिया से दूर हैं ये 5 बॉलीवुड स्टार्स, एक ने बनाकर किया था डिलीट

आज के दौर में आम इंसान हो या कोई स्टार्स हर कोई सोशल मीडिया पर मौजूद है. लेकिन आज हम आपको 5 ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताएंगे, जो आज के दौर में भी सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं हैं. चलिए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में...

bollywood stars
1 / 6

आज के समय में बॉलीवुड के लगभग सभी स्टार्स सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जो अपने फैंस के साथ प्रोफेशनल और पर्सनल चीजें शेयर करते रहते हैं. इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर जीनत अमान तक शामिल है.  लेकिन आज आपको 5 ऐसे बॉलीवुड कलाकार के बारे में बताएंगे, जो आज के समय में भी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है.

विज्ञापन

आमिर खान

आमिर खान2 / 6

लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के मिस्टर पर्कशनिस्ट आमिर खान का आता है. एक्टर की दुनियाभर में काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग मौजूद है. एक्टर पहले सोशल मीडिया पर एक्टिव हुआ करते थे. लेकिन बाद में उन्होंने सोशल मीडिया से तौबा कर ली थी. मौजूदा समय में आमिर खान किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का हिस्सा नहीं हैं.

विज्ञापन

सैफ अली खान

सैफ अली खान3 / 6

दूसरे स्थान पर बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान का नाम शामिल है. एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखना पसंद करते हैं, शायद यही कारण है कि वो ज्यादा लाइमलाइट में भी नजर नहीं आते है. बता दें कि सैफ अली खान विवादों और झंझटों से दूर रहना पसंद करते हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं हैं.

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर4 / 6

तीसरे नंबर पर रणबीर कपूर का नाम काबिज है, जो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है. एक्टर से उनके फैंस ने कई बार गुजारिश की है कि वो सोशल मीडिया पर मौजूदगी दर्ज करा लें. हालांकि, एक्टर ने अपना इरादा नहीं बदला है और अभी भी वो सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं.

विज्ञापन

रेखा

रेखा5 / 6

चौथे स्थान पर बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा का नाम आता है, जो सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं. एक्ट्रेस लाइमलाइट से दूरी बनाए रखना काफी ज्यादा पसंद करती है. हालांकि, वो कभी-कभी किसी खास इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज जरूर कराती है.

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम रानी मुखर्जी का मौजूद है. एक्ट्रेस को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है. लेकिन एक्ट्रेस पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सक्रिय रहती है. रानी मुखर्जी सोशल मीडिया पर रहना पसंद नहीं करती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन