1 / 6
Kiara Advani Birthday: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर हम आपको कियारा की टॉप 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं. इन फिल्मों में आपको रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का डबल डोज मिलेगा. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.
गुड न्यूज

2 / 6
साल 2019 में आई कियारा आडवाणी की ये फिल्म काफी पॉपलुर हुई थी. इस फिल्म में कियारा के साथ-साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म में ट्विस्ट के साथ-साथ कॉमेडी का भी डोज है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं इस फिल्म में कियारा की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था.
जुग जुग जीयो

3 / 6
कियारा आडवाणी की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी और फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद भी किया था. इस फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ-साथ वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू कपूर भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
सत्यप्रेम की कथा

4 / 6
साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ-साथ कार्तिक आर्यन भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में रोमांस और कॉमेडी भरे सीन्स देखने को मिले थे. वहीं इस फिल्म में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद भी किया था. ये भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
कबीर सिंह

5 / 6
कियारा आडवाणी की ये रोमांटिक फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में कियारा के साथ शाहिद कपूर लीड रोल में थे. वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. सिनेमाघरों में रिलीज होते ही ये बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
गोविंदा नाम मेरा

6 / 6
साल 2022 में रिलीज हुई 'गोविंदा मेरा नाम' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस और थ्रिलर से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. इस फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ-साथ विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं. वहीं ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर मौजूद है.