Dhamaal 4 Box Office Collection Day 22: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फिसली 'धमाल 4', 22वें दिन लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे लोगों ने बड़े पर्दे पर काफी ज्यादा पसंद किया है. हालांकि, अब मूवी की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Dhamaal 4 Box Office Collection

Dhamaal 4 ने 22वें दिन कितने का किया कलेक्शन?

विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को बड़े पर्दे रिलीज की गई थी. फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. लेकिन अब मूवी की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 31 जुलाई को 22 दिन हो चुके हैं. ‘धमाल 4’ की कमाई 22 वें दिन लाखों में सीमट कर रह गई है.

‘धमाल 4’ फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और अंजलि आनंद, संजीदा शेख, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता अहम किरदार में नजर आए हैं. इस मूवी में भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन ने भी अहम किरदार निभाया है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने का कुल कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

‘धमाल 4’ ने 22वें दिन कितने का किया कलेक्शन?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी. इस मूवी ने शुरुआती दिनों में काफी शानदार कलेक्शन किया था. लेकिन अब इस फिल्म की कमाई लाखों में सीमट कर रह गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘धमाल 4’ ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपये छापे थे. वहीं फिल्म ने पहले वीकेंड पर 96 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया था. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 40 करोड़ रुपये छापे थे. इस मूवी ने तीसरे वीक में 19.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म को आज यानी 31 जुलाई को रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं, मूवी ने 22वें दिन खबर लिखे जाने तक 60 लाख रुपये का कुल कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

‘धमाल 4’ ने अब तक कितने का किया कारोबार?

अजय की फिल्म ‘धमाल 4’ ने 22 दिनों में 156.45 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. अजय देवगन की यह मूवी ‘धमाल फ्रेंचाइजी’ की चौथी किस्त है, जिसे दर्शकों को काफी प्यार मिला है. फ्रेंचाइजी की पहली मूवी साल 2007 में रिलीज हुई थी, तो वहीं दूसरी फिल्म 2011 में आई थी. हालांकि इस फ्रेंचाइजी की तीसरी मूवी साल 2019 में ‘टोटल धमाल’ रिलीज की गई थी. ‘धमाल फ्रेंचाइजी’ की सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ