'पाताल लोक' से भी ज्यादा दमदार हैं ये 5 वेब सीरीज, IMDb पर मिली है धांसू रेटिंग

आज के दौर में कई सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म मौजूद हैं, जिस पर  लोग फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं. अगर आपको भी ओटीटी पर सीरीज देखना अच्छा लगता है, तो आज हम आपको 5 ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें भर-भरकर सस्पेंस, एक्शन, इमोशन और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

ott series
1 / 6

आज हम आपको 5 शानदार सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको सस्पेंस, एक्शन, थ्रिलर और इमोशन देखने को मिलने वाला है. इन सीरीज का हर एक एपिसोड काफी शानदार होने वाला है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस लिस्ट में सेक्रेड गेम्स से लेकर स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी तक का नाम मौजूद है.  

विज्ञापन

सेक्रेड गेम्स

सेक्रेड गेम्स2 / 6

लिस्ट में पहला नाम सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' का मौजूद है, जो एक सुपरहिट सीरीज है. इस सीरीज को हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. यह सीरीज विक्रम चंद्रा के नॉवेल 'सैक्रेड गेम्स' पर बनाई गई है. इस  सीरीज को आईएमडीबी पर 8.5 की रेटिंग दी गई है.  आप इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

द फ्रीलांसर

द फ्रीलांसर3 / 6

दूसरे नंबर पर 'द फ्रीलांसर' (The Freelancer) सीरीज का नाम शामिल है. इस सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया था. बता दें कि इस सीरीज की कहानी ISIS कंट्रोल्ड सीरिया में फंसी एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. सीरीज को आईएमडीबी पर 8.1 रेटिंग देखने को मिली है. JioHotstar पर इस सीरीज को देखने का प्लान बना सकते हैं.

ब्लैक वॉरंट

ब्लैक वॉरंट4 / 6

तीसरे स्थान पर साल 2025 में रिलीज हुई सीरीज 'ब्लैक वॉरंट' (Black Warrant) का नाम आता है. इस सीरीज में आपको जेलर का संघर्ष के साथ-साथ जेल के अंदर की कहानी देखने को मिलती है. IMDb पर सीरीज को 7.9 की रेटिंग दी गई है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं

विज्ञापन

खाकी द बिहार चैप्टर

खाकी द बिहार चैप्टर5 / 6

चौथे नंबर पर 'खाकी: द बिहार चैप्टर' (Khakee: The Bihar Chapter) का नाम काबिज है. इस सीरीज को 7 एपिसोड के साथ जारी किया गया है, जिसने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. सीरीज में करण टैकर और अविनाश तिवारी ने अहम किरदार निभाया है. इस सीरीज को IMDb पर 8.1 की रेटिंग मिली है. यह सीरीज Netflix पर मौजूद है.

स्कैम 1992 द हर्षद मेहता

स्कैम 1992 द हर्षद मेहता6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता' का आता है. इस सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 10 में से 9.2 रेटिंग दी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन