OTT लवर्स की होगी बल्ले-बल्ले! JioHotstar पर आएंगी ये 5 बड़ी फिल्में और सीरीज; देखें लिस्ट

अगर आपके पास ओटीटी प्लेटफॉर्म Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आज हम आपको 5 ऐसी फिल्में और सीरीज के बारे में बताएंगे, जो अगस्त के महीने में ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Jiohotstar releases
1 / 6

Jio Hotstar पर आपको फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो आज हमको 5 ऐसी मूवी-सीरीज के बारे में बताएंगे, जो इस महीने (अगस्त) ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. इस लिस्ट में 'उयिर' से लेकर 'माइकल' तक का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

उयिर

उयिर2 / 6

लिस्ट में पहला नाम मलयालम फिल्म 'उयिर' का मौजूद है, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. यह एक क्राइम-थ्रिलर मूवी है, जो जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है. इस मूवी को आप ओटीटी पर हिंदी में देखने का प्लान बना सकते हैं. इस मूवी की कहानी एक पुलिस स्टेशन के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह मूवी 4 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने वाली है.

विज्ञापन

ये फितूर तेरा

ये फितूर तेरा3 / 6

दूसरे नंबर पर 'ये फितूर तेरा' टीवी सीरियल का नाम काबिज है. यह टीवी शो जियो हॉटस्टार पर रात 8: 30 बजे स्ट्रीम किया जाएगा. इस डेली सोप की कहानी जीत और सौम्या नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह टीवी सीरियल 5 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाने वाला है.

द सुपर मारियो गैलेक्सी

द सुपर मारियो गैलेक्सी4 / 6

तीसरे स्थान पर 'द सुपर मारियो गैलेक्सी' का नाम आता है, जो एक एनिमेटेड फिल्म है. यह मूवी 7 अगस्त 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने वाली है.

विज्ञापन

माइकल

माइकल5 / 6

चौथे नंबर पर फिल्म 'माइकल'  का नाम शामिल है. इस मूवी ने रिलीज होते ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था. हालांकि, अब यह मूवी जियो हॉटस्टार पर 29 अगस्त को रिलीज की जाएगी.

वेलकम टू द जंगल

वेलकम टू द जंगल6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का आता है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया था. हालांकि, अब यह मूवी 21 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज की जाने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन