Ramayana के ट्रेलर में चंद सेकेंड्स दिखे ये 5 सितारे, फिल्म में लीड एक्टर्स संग लगाएंगे चार चांद!

Ramayana Trailer Side Characters: 'रामायण' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस ट्रेलर में दिखाए गए फिल्मी सितारों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. चलिए उन सितारों के बारे में जानते हैं जिनका रोल ट्रेलर में चंद सेकेंड्स ही दिखाई दिया.

Ramayana Trailer Side Characters
1 / 6

Ramayana Trailer Side Characters: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' का ट्रेलर दुनियाभर में छाया हुआ है. फिल्म की स्टारकास्ट के लुक्स को देख फैंस की बेकरारी बढ़ गई है. ट्रेलर में लीड एक्टर्स संग कुछ ऐसे सितारे भी दिखे हैं जो चर्चाओं में बने हुए हैं. भले ही इन सितारों का लुक ट्रेलर में कुछ सेकेंड्स को ही दिखा हो लेकिन ये फिल्म में लीड एक्टर्स संग चार चांद लगाने वाले हैं.  

विज्ञापन

विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय2 / 6

विवेक ओबेरॉय भी 'रामायण' फिल्म के ट्रेलर में दिखाई दिए. ट्रेलर में भले ही विवेक ओबेरॉय कुछ सेकेंड ही देखने को मिले. वहीं इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय शूर्पणखा के पति 'विद्युतजिह्व' का किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर में वो रावण का किरदार निभाने वाले यश से युद्ध करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर विवेक ओबेरॉय के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

सौरभ सचदेवा

सौरभ सचदेवा3 / 6

सौरभ सचदेवा भी इस फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर में सौरभ सचदेवा का चंद सेकंड का लुक देखने को मिला, जिसके बाद उनके फैंस उन्हें फिल्म में देखने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं. इस फिल्म में सौरभ सचदेवा 'मारीच' का किरदार निभा रहे हैं. सौरभ सचदेवा के लुक पर भी फैंस फिदा हो गए.

शीबा चड्ढा

शीबा चड्ढा4 / 6

शीबा चड्ढा भी 'रामायण' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में शीबा 'मंथरा' का किरदार निभा रही हैं. ट्रेलर में शीबा चड्ढा का लुक कुछ ही सेकेंड्स देखने को मिला है. वहीं शीबा का लुक ट्रेलर में देखते ही फैंस उनके दीवाने हो गए हैं. सोशल मीडिया पर शीबा चड्ढा के फैंस उन्हें इतने बड़े किरदार निभाने के लिए बधाई भी दे रहे हैं.

विज्ञापन

इंदिरा कृष्णन

इंदिरा कृष्णन 5 / 6

इंदिरा कृष्णन 'रामायण' में महारानी 'कौशल्या' का किरदार निभा रही हैं. ट्रेलर में भी उनकी झलक देखने को मिली. वहीं बता दें फिल्म से जुड़ी खबरें सामने आई थी जिसमें क्लियर हो गया था कि इंदिरा कृष्णन 'कौशल्या' का किरदार निभाने जा रही हैं. सोशल मीडिया पर भी इंदिरा कृष्णन के फैंस काफी खुश हो रहे हैं.

फैजल मलिक

फैजल मलिक6 / 6

'पंचायत' सीरीज में प्रह्लाद चाचा का किरदार निभाने वाले फैजल मलिक भी 'रामायण' फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले हैं. ट्रेलर में फैजल मलिक की झलक भी देखने को मिली है. इस फिल्म में फैजल मलिक 'कुंभकरण' का किरदार निभाने वाले हैं. फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन