OTT पर गर्दा उड़ा रही है 108 मिनट की ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, क्लाइमैक्स देखकर रह जाएंगे हैरान

आज के समय में ओटीटी पर कई सारी फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. आप भी वीकेंड पर देखने के लिए सस्पेंस-थ्रिलर मूवी तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसे आप देखने का प्लान बना सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Table No 21

Table No 21 ओटीटी पर कहां देखें?

अगर आप भी वीकेंड पर देखने के लिए कोई बेहतरीन मूवी तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जो सिर्फ 1 घंटे 48 मिनट की है. यह फिल्म आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बांधकर रखने में कामयाब होती है. इस मूवी का क्लाइमैक्स आपको काफी हैरान कर देने वाला है. यह मूवी साल 2013 में रिलीज की गई है. इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘टेबल नंबर 21’ की कहानी?

हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि ‘टेबल नंबर 21’ (Table No. 21) है. इस फिल्म में राजीव खंडेलवाल, परेश रावल और टीना देसाई ने अहम किरदार निभाया था. इस मूवी में एक पिता की दास्तान दिखाई गई है. यह मूवी इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. हर कोई इस फिल्म की तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि, यह फिल्म 13 साल पुरानी होने के बाद भी दर्शकों का दिल जीत रही है. इस मूवी को आपने एक बार देखना शुरु कर दिया, तो आप इसे पूरा देखे बिना नहीं रह पाएंगे.

OTT पर कहां देखें ‘टेबल नंबर 21’

आपको बता दें कि इस फिल्म का आगाज एक साधारण लाइव गेम शो से होता है, जिसमें एक कपल इनामी राशि जीतने के लिए पार्टिशिपेट करता है. लेकिन यह गेम जैसे-जैसे आगे बढ़ता है और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है. फिल्म में एक मोड़ ऐसा भी आता है, जब साधारण सा खेल अचानक जिंदगी और मौत का मोड़ ले लेता है. इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5), जियो सिनेमा (JioCinema) और यूट्यूब (YouTube) पर देखने का प्लान बना सकते हैं. यह एक सस्पेंस ड्रामा फिल्म है, जो पूरे टाइम बोर नहीं होने देती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ