वीकेंड पर अब नहीं होगी बोरियत, OTT पर देखें ये नई फिल्में और सीरीज, मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट

वीकेंड पर देखने के लिए कोई बेहतरीन फिल्म या सीरीज तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको 4 ऐसी फिल्म-सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर बैठे परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

weekend film series
1 / 5

आज के दौर में हर कोई ओटीटी पर मूवीज और सीरीज देखना पसंद करते हैं. आप भी वीकेंड पर देखने के लिए कोई बढ़िया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको 4 ऐसी फिल्म और सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको भर-भरकर सस्पेंस और एक्शन देखने को मिलने वाला है. इस लिस्ट में 'चिन्ना चिन्ना आसई' से लेकर 'द डेविल वियर्स प्राडा' का नाम मौजूद है.

विज्ञापन

चिन्ना चिन्ना आसई

चिन्ना चिन्ना आसई2 / 5

लिस्ट में पहला नाम 'चिन्ना चिन्ना आसई' का आता है, जो 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को  दर्शकों को भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. यह फिल्म 28 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की गई थी. फिल्म की कहानी लीला नाम की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो एक टूर पर अपने ही ग्रुप से बिछड़ जाती है.

विज्ञापन

द डेविल्स माउथ

द डेविल्स माउथ3 / 5

दूसरे स्थान पर हॉरर थ्रिलर फिल्म 'द डेविल्स माउथ' (The Devil's Mouth) का नाम मौजूद है, जो एक बेहतरीन मूवी है. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. इस फिल्म की कहानी कुछ दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो आपको अंत तक बांधकर रखने में कामयाब होती है.

द लीजेंड ऑफ कर्ण

द लीजेंड ऑफ कर्ण4 / 5

तीसरे नंबर पर एनिमेटेड सीरीज 'द लीजेंड ऑफ कर्ण' का नाम काबिज है, इस सीरीज में आपको महाभारत की कहानी देखने को मिलती है, जो कर्ण के नजरिए को पेश करती है. यह सीरीज संघर्ष, सफर और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ाई को बड़ी सादगी के साथ दिखाया गया है. अगर आपने यह सीरीज नहीं देखी है, तो आप इसे सोनी लीव पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

द डेविल वियर्स प्राडा

द डेविल वियर्स प्राडा5 / 5

लिस्ट में आखिरी नाम हॉलीवुड फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा' (The Devil Wears Prada) का नाम शामिल है. इस फिल्म में आपको फैशन इंडस्ट्री की चमक-दमक और उसके पीछे की कई चुनौतियों को दिखाता है. आप इस हॉलीवुड फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर पूरे परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन