Movies in Theatre: इस वीकेंड थिएटर्स में देखें ये 5 धमाकेदार फिल्में, एक्शन-रोमांस और कॉमेडी से हैं भरपूर

Movies in Theatre: 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' से लेकर थलपति विजय की 'जन नायकन' तक सिनेमाघरों में छाई हुई हैं. इन फिल्मों को आप वीकेंड पर थिएटर्स में देख सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं.

movies in theatre this week
1 / 6

Movies in Theatre: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में थिएटर्स में छाई हुई हैं. इन फिल्मों को अगर आपने अभी तक थिएटर्स में नहीं देखा है तो इन्हें वीकेंड पर अब अपनी फैमिली के साथ जाकर थिएटर्स में देख सकते हैं. इन फिल्मों में आपको एक्शन-रोमांस और कॉमेडी से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे

स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे2 / 6

मार्वल सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' हाल ही में थिएटर्स में रिलीज हुई है. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे. अगर आप वीकेंड पर मूवी डेट का प्लान कर रहे हैं तो थिएटर्स में देखने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है. इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जैंडेया और मार्क रुफ्फालो लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

द ओडिसी

द ओडिसी3 / 6

ट्रैविस स्कॉट और इलियट पेज स्टारर ये फिल्म भी थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को भी आप इस वीकेंड थिएटर्स में देख सकते हैं. सोशल मीडिया पर हर कोई इस फिल्म की खूब तारीफ कर रहा है. हॉलीवुड फिल्म होने के बावजूद इस फिल्म को भारत में भी खूब पसंद किया जा रहा है. ये ही वजह है कि ये बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है.

अल्फा

अल्फा4 / 6

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर 'अल्फा' भी थिएटर्स में छाई हुई है. इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के साथ-साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर अब फिल्म की कमाई धीमी हो गई है लेकिन थिएटर्स में ये फिल्म अभी भी लगी हुई है.

विज्ञापन

भाई तेरा स्टार है

भाई तेरा स्टार है5 / 6

राघव जुयाल की 'भाई तेरा स्टार है' थिएटर्स में हाल ही में रिलीज हुई है. इस फिल्म में राघव जुयाल लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं राघव जुयाल के साथ-साथ फिल्म में निहारिका एनएम भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को भी आप सिनेमाघरों में देख सकते हैं. वहीं इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं.

जन नायकन

जन नायकन6 / 6

थलपति विजय की लास्ट फिल्म 'जन नायकन' भी सिनेमाघरों में छाई हुई है. इस फिल्म में थलपति विजय के साथ-साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और ममिता बैजू लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. इस फिल्म को भी आप थिएटर्स में देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन