Dhamaal 4 या Jana Nayagan… शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Jana Nayagan Dhamaal 4 Box Office Collection: ‘जन नायकन’ और ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में छाई हुई हैं. वहीं अब दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है.

jana nayagan dhamaal 4

Jana Nayagan Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ और थलपति विजय की ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. हालांकि अब दोनों की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. बीते शुक्रवार दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कम कमाई की. वहीं अब वीकेंड पर दोनों फिल्मों की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. चलिए जानते हैं बीते शुक्रवार दोनों फिल्मों में से किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई की है.

विज्ञापन

‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार थलपति विजय की फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.55 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 20.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 9वें दिन 4,165 रहे. पहले हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया था. वहीं भारत में फिल्म ने अब तक 157.10 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 183.45 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 268.45 करोड़ की कमाई कर ली है.

विज्ञापन

‘धमाल 4’ ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 22वें दिन 1 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15% रही. फिल्म के शोज 2,389 रहे. इस फिल्म ने शुक्रवार को थलपति विजय की ‘जन नायकन’ से कम कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 156.90 करोड़ की कमाई की है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 186.48 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 216.68 करोड़ की कमाई कर ली है.

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

दोनों फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. ‘धमाल 4’ में अजय देवगन के साथ-साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने फैंस को खूब एंटरटेन किया है. वहीं दूसरी ओर ‘जन नायकन’ में थलपति विजय के साथ-साथ बॉबी देओल, ममिता बैजू और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने भी फैंस का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ