---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर छाई विजय की ‘जन नायकन’, ‘द ओडिसी’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ और हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी' जमकर कमाई कर रही है. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने आज यानी 01 अगस्त 2026 को कितने का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

हॉलीवुड मशहूर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन के डायरेक्शन में बनी टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘द ओडिसी’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. इस फिल्म को भारतीय ऑडियंस काफी ज्यादा पसंद कर रही है. वहीं साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ भी सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है. यह मूवी 23 जुलाई 2026 को थिएटर्स में रिलीज की गई थी.

हालांकि, इन दिनों विजय का फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर कर्नाटक में भारी बवाल चल रहा है. इस मूवी को कर्नाटक में बैन कर दिया गया है. इसके बावजूद फिल्म ने आज यानी 01 अगस्त 2026 को शानदार कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले शाहरुख खान की ‘किंग’ का बड़ा धमाका, म्यूजिक राइट्स की डील से कमा डाले इतने करोड़

‘जन नायकन’ ने अब तक कितने का किया कलेक्शन?

थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए आज 10 दिन हो चुके हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये छाप डाले थे. इस मूवी ने पहले वीकेंड पर ही 153.55 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया था. फिल्म ने 9वें दिन यानी शुक्रवार को 3.55 करोड़ छापे थे, तो वहीं फिल्म ने 10वें दिन यानी आज (शनिवार) खबर लिखे जाने तक करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. फिल्म ‘जन नायकन’ ने 10 दिनों में 162.89 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर डाली थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: OTT लवर्स की होगी बल्ले-बल्ले! JioHotstar पर आएंगी ये 5 बड़ी फिल्में और सीरीज; देखें लिस्ट

‘द ओडिसी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छापे इतने करोड़

वहीं हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ की बात करें, तो यह मूवी 17 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी. इस हॉलीवुड फिल्म को भारतीय लोगों ने काफी पसंद किया है. इस बात का सबूत फिल्म की कमाई ने दे दिया है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 17.20 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी. ‘द ओडिसी’ को रिलीज हुए आज यानी 01 अगस्त 2026 को 16 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने 16वें दिन खबर लिखे जाने तक 3.56 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस मूवी ने 16 दिनों में 141.96 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर डाली है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 01, 2026 10:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola