35 साल बाद कुमार सानू ने गाया अपना ये सुपरहिट गाना, प्रेमानंद महाराज के रिएक्शन ने जीता दिल
बॉलीवुड के मशहूर गायक कुमार सानू प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम पहुंचे थे, जहां एक शिष्य ने महाराज को बताया कि उन्होंने (कुमार सानू) अपने करियर में 27 हजार से ज्यादा गाने गाए है. इसके बाद सिंगर कुमार सानू ने महाराज जी के सामने फिल्म 'जुर्म' का एक गीत सुनाया. चलिए जानते हैं इसके बारे में...
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Aug 1, 2026 23:31
Share :
Kumar Sanu ने प्रेमानंद महाराज के सामने गाया गाना!
---विज्ञापन---
प्रेमानंद महाराज जी का आश्रम वृंदावन में मौजूद है, जहां हर दिन देश और विदेश से बड़ी तादाद में श्रद्धालु महाराज जी के दर्शन करने आते हैं. यह सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े फिल्म स्टार्स से लेकर क्रिकेटर तक समय समय पर महाराज जी का आशीर्वाद लेने आते रहे हैं. हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली महाराज जी के पास गए थे. वहीं अब बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर कुमार सानू का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर महाराज जी के सामने अपनी मधुर आवाज एक बॉलीवुड गीत गा रहे हैं. यह वीडियो लोगों को एक बार फिर काफी ज्यादा पसंद आ रहा है.
दरअसल, जब बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम पहुंचे, तो एक शिष्य ने महाराज जी से कुमार सानू का परिचय कराया, शिष्य ने बताया कि यह एक सिंगर हैं, जिन्होंने अपने करियर में 27 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं. इसके बाद सिंगर कुमार सानू महाराज जी के सामने फिल्म ‘जुर्म’ का मशहूर गीत ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ गाया. इस दौरान प्रेमानंद महाराज जी ने पूरी शिद्दत के साथ सिंगर का गाना सुनते हुए नजर आए हैं. हालांकि, जब गाना खत्म हुआ, तो कुमार सानू ने महाराज जी के सामने हाथ जोड़ लिया और कहा मैं सिर्फ यहां महाराज जी का आशीर्वाद लेने आया हूं. ताकि मैं आगे भी पुरी लगन और ईमानदारी के साथ काम करता रहूं. यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हो रहा है.
आपको बता दें कि फिल्म ‘जुर्म’ का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था. इस मूवी में विनोद खन्ना और मीनाक्षी शेषाद्री अहम किरदार में नजर आई थी. यह फिल्म साल 1990 में रिलीज किया गया था. फिल्म जुर्म का गाना ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ आज भी लोगों की प्ले लिस्ट में मौजूद है. इस गाने को कुमार सानू और साधना सरगम ने मिलकर गाया था. वहीं इस गीत के बोल को इंदीवर ने लिखे थे. हालांकि, इस गीत के संगीत को राजेश रोशन ने तैयार किया था. यह गाना 35 साल बाद भी लोगों को उतना ही पसंद आता है, जितना रिलीज के समय था.