शूटिंग के दौरान रश्मिका मंदाना के साथ हुआ बड़ा हादसा, डॉक्टर ने तुरंत बेड रेस्ट की दी सलाह

साउथ सिनेमा से बॉलीवुड तक एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी रश्मिका मंदाना को लेकर एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. दरअसल, एक्ट्रेस एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं, जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें 6 हफ्ते बेड रेस्ट पर रहने की सलाह दी है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna को शूटिंग के दौरान लगी चोट!

मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को लेकर एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जिसे सुनने के बाद उनके फैंस काफी चिंता कर रहे हैं. एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी व्यस्त चल रही है. इस मूवी के लिए रश्मिका लगातार पसीना बहा रही है. लेकिन फिल्म के लिए एक एक्शन सीन शूट करते हुए एक्ट्रेस हादसे का शिकार हो गई है. खबर आ रही है कि रश्मिका मंदाना एक हैवी डांस सीक्वेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन की शूटिंग कर ही थी, तभी वो एक हादसे का शिकार हो गई है. अचानक हुए इस हादसे से एक्ट्रेस को गंभीर चोट आई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

रश्मिका मंदाना को शूटिंग के दौरान लगी चोट

आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना के साथ हुए इस हादसे के बाद सेट पर हड़कंप मच गया. उन्हें देखने के लिए सेट पर ही तुरंत डॉक्टरों की एक टीम को बुलाया गया था. डॉक्टरों ने जांच के बाद एक खुलासा किया है, जिसके बाद उनके करोड़ों फैंस की धड़कनें तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार रश्मिका मंदाना के हिप एरिया (कमर के निचले हिस्से) का टेंडन अलग (Complete Tendon Detachment) हो गया है. वहीं डॉक्टरों ने यह चोट देखने के बाद कहा कि इस तरह की इंजरी प्रोफेशनल एथलीटों को होती है. डॉक्टर ने साफ किया है कि लगातार डांस और एक्शन के कारण उनकी मांसपेशियों पर दबाव पड़ा है.

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना की चोट पर डॉक्टरों ने क्या कहा?

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की चोट को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत 6 हफ्तों (डेढ़ महीने) का बेड रेस्ट करने की सलाह दी है. बता दे कि रश्मिका इन दोनों फिल्म ‘रणबली’ और ‘मायसा’ (Maisa) जैसी फिल्मों को लेकर काफी मेहनत कर रही थी. हालांकि, रश्मिका से साथ हुए इस हादसे के बाद मेकर्स को अपनी अपकमिंग फिल्मों के शूटिंग शेड्यूल में बदलाव करना पड़ रहा है. आपको बता दें कि रश्मिका की चोट की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई, तो आग की तरह फैल गई. वहीं उनके चाहने वाले एक्ट्रेस की जल्द ठीक होने की दुआएं भी करने लगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ