Rebirth Bollywood Film: बॉलीवुड में कई सारी फिल्में ‘पुनर्जन्म’ पर आधारित है. लेकिन हम जब भी ‘पुनर्जन्म’ की फिल्मों के बारे में बात करते हैं, तो सबसे पहला नाम करण-अर्जुन का आता है. आज हम आपके लिए 5 ऐसी फिल्में लेकर आए हैं, जो ‘पुनर्जन्म’ पर आधारित है. इन फिल्मों को देखने के बाद आप इसकी कहानी लंबे समय तक भूल नहीं पाएंगे. चलिए जानते हैं इन मूवीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय और सुरज नांबियार इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. दरअसल, मौनी रॉय ने अपने पति को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिसे देखकर फैंस काफी हैरान हो रहे है. कपल के इस कदम के बाद फैंस यह सोच रहे हैं कि क्या दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है या नहीं? पढ़िए पूरी खबर…
---विज्ञापन---
साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री ‘तृषा कृष्णन’ इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है. उनका नाम एक्टर से राजनेता बने थलपति विजय के साथ जोड़ा जा रहा है. लेकिन अभी तक दोनों ने इस रिश्ते को दोस्ती तक ही सीमित बताया है. लेकिन आज हम आपको तृषा की 21 साल पुरानी मूवी के बारे में बताएंगे, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. हालांकि, इस मूवी का हिंदी रीमेक बूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ था. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
आप भी थिएटर में फिल्में देखना पसंद करते है, तो मई का दूसरा हफ्ता आपके लिए काफी शानदार होने वाला है. इस हफ्ते में सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है. बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ शामिल है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
---विज्ञापन---
Cannes Film Festival 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 का मंच हर बार की तरह इस बार भी सजकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है. इस बार भी कई भारतीय सेलेब्स रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म फेस्टिवल को भारत में कब-कहां देख पाएंगे. पढ़िए पूरी खबर…
OTT प्लेटफॉर्म जी5 की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘Lawrence of Punjab’ लंबे समय से रिलीज के लिए संघर्ष कर रही थी. हालांकि, अब इस सीरीज की रिलीज का रास्ता बिल्कुल साफ हो गया है. दरअसल, पंजाब और हरियाणा HC ने इस वेब सीरीज की रिलीज की मंजूरी दे दी है. लेकिन कोर्ट ने इसे लेकर एक बड़ी शर्त रख दी है. चलिए जानते हैं सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
---विज्ञापन---
OTT पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती हैं. लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसी फिल्म और सीरीज होती है, जो दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो पाती है. आज हम आपको 5 ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको भर-भरकर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. अगर आपने रणवीर सिंह की मूवी ‘धुरंधर’ देखी है, तो यह सीरीज आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है. चलिए जानते हैं उन 5 सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
टीवी इंडस्ट्री के मशहुर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जिंदगी पर आधारित रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है. Netflix ने ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बुर्ज खलीफ़ा जितना बड़ा ड्रामा देखने के लिए तैयार हो जाइए’ यह शो 20 मई से नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलने वाला है.
---विज्ञापन---
आज हम आपको किंग खान यानी शाहरुख खान की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप का टैग मिला था. हालांकि, इस फिल्म ने दो नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया था. इस मूवी को साल 1998 में रिलीज किया गया था, जिसका निर्देशन मणि रत्नम ने किया था. इस मूवी में किंग खान के साथ मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा ने अहम किरदार निभाया था. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपनी दरियादिली के लिए चर्चा में बने रहते हैं, उन्होंने कई बार अपने दोस्तों के लिए फिल्मों में फ्री में काम किया है. हाल ही में सलमान खान ने रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आए है, जिसके लिए उन्होंने कोई फीस चार्ज नहीं किया है. आज हम आपको दबंग खान की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसमें भाईजान ने मुफ्त में काम किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
---विज्ञापन---
अगर आपको फिल्म दृश्यम का सस्पेंस सबसे खतरनाक लगता है तो आप गलत जगह पर हैं. इस फिल्म के आगे आप सारी थ्रिलर फिल्म भूल जाएंगे, जिसका क्लाइमैक्स आपको हिला देगा. इसे 3 नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं. पढें पूरी खबर…
करण जौहर की नई फिल्म Chand Mera Dil का ट्रेलर आउट हो गया है. इसमें लक्ष्य लालवानी और अन्नया पांडे मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं.
---विज्ञापन---
अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने विजय के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इस पोस्ट के कैप्शन ने सभी को हैरान कर दिया. अफेयर से जुड़े विवादों के तृषा का ये कैप्शन खुल्लम खुल्ला प्यार का इजहार सा लग रहा है. पढें पूरी खबर…
Jio Hotstar पर इस वक्त ये 10 फिल्में और सीरीज भयंकर ट्रेंड कर रही हैं. इस टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में ये 13 साल पुराना शो भी शामिल है. आइए देखते हैं ये धमाकेदार मनोरंजन की लिस्ट. पढें पूरी खबर…
---विज्ञापन---
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय 51 साल के हो चुके हैं. फिर भी उनकी फुर्ती देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. इस उम्र में भी वे काफी फिट हैं, इसके पीछे उनकी अच्छी डाइट का हाथ है. आइए जानते हैं कि वे सुबह से शाम तक क्या खाते हैं? पढें पूरी खबर…
एक्टर थलपति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके हैं. उनकी आखिरी फिल्म Jana Nayagan को लेकर काफी विवाद हुआ, लेकिन सीएम पद की शपथ लेने के बाद फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. पढें पूरी खबर…
---विज्ञापन---
‘मनी हाइस्ट’ की स्पिन-ऑफ सीरीज ‘Berlin’ के दूसरे सीजन की शूटिंग सेविले (Seville), स्पेन में हुई है. यह पोस्ट उसी की शूटिंग पूरी होने या उसके प्रमोशन के दौरान हुए किसी बड़े जश्न से जुड़ी है. इस दौरान प्रोफेसर का किरदार निभाने वाले alvaromorte ने इंस्टाग्राम पर जश्न से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज साझा की हैं.
BAFTA TV Awards 2026 का आयोजन 10 मई 2026 को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुआ. इस दौरान Netflix फिल्म Adolescence का डंका बजा. अकेले इस फिल्म ने 4 खिताब अपने नाम किए, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चित यह टीवी अवॉर्ड रहा. 16 साल के ओवेन कूपर के लिए यह बड़ी उपलब्धि साबित हुई. वहीं फिल्म के मुख्य अभिनेता स्टीफन ग्राहम के करियर का यह पहला BAFTA अवार्ड था. Adolescence को बेस्ट लिमिटेड ड्रामा, बेस्ट लीडिंग एक्टर (स्टीफन ग्राहम), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (ओवेन कूपर), बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (क्रिस्टीन ट्रेमार्को) को BAFTA अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
---विज्ञापन---
BAFTA TV Awards 2026 का आयोजन 10 मई 2026 को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुआ. इस दौरान Netflix फिल्म Adolescence का डंका बजा. अकेले इस फिल्म ने 4 खिताब अपने नाम किए, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चित यह टीवी अवॉर्ड रहा. 16 साल के ओवेन कूपर के लिए यह बड़ी उपलब्धि साबित हुई. वहीं फिल्म के मुख्य अभिनेता स्टीफन ग्राहम के करियर का यह पहला BAFTA अवार्ड था. Adolescence को बेस्ट लिमिटेड ड्रामा, बेस्ट लीडिंग एक्टर (स्टीफन ग्राहम), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (ओवेन कूपर), बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (क्रिस्टीन ट्रेमार्को) को BAFTA अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
पिछले हफ्ते कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म ‘दादी की शादी’ रिलीज हुई. रविवार को फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. आइए जानते हैं इसकी अब तक की कुल कमाई के बारे में. पढें पूरी खबर…
---विज्ञापन---
Entertainment News: BAFTA TV Awards 2026 का आयोजन 10 मई 2026 को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुआ. इस दौरान Netflix फिल्म Adolescence का डंका बजा. अकेले इस फिल्म ने 4 खिताब अपने नाम किए, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चित यह टीवी अवॉर्ड रहा. 16 साल के ओवेन कूपर के लिए यह बड़ी उपलब्धि साबित हुई. वहीं फिल्म के मुख्य अभिनेता स्टीफन ग्राहम के करियर का यह पहला BAFTA अवार्ड था. Adolescence को बेस्ट लिमिटेड ड्रामा, बेस्ट लीडिंग एक्टर (स्टीफन ग्राहम), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (ओवेन कूपर), बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (क्रिस्टीन ट्रेमार्को) को BAFTA अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
---विज्ञापन---
'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन 6.68 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 27.8% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 3,962 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 61.45 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 72.91 करोड़ ही कमाए हैं. जल्द ही ये आंकड़ा 100 करोड़ पार हो सकता है.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर Raja Shivaji का दबदबा कायम, 9वें दिन की धमाकेदार कमाई; Dadi Ki Shaadi की भी बढ़ी रफ्तार
---विज्ञापन---
'दादी की शादी' ने कितनी की कमाई?
वहीं दूसरी ओर कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 17% रही. वहीं शोज 1,771 रहे. भारत में 2 दिनों में फिल्म ने महज 1.75 करोड़ ही छापे हैं. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 2.10 करोड़ हो गया है. रविवार को फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
---विज्ञापन---