---विज्ञापन---

21 साल पुरानी Trisha Krishnan की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसका हिंदी रीमेक निकला महाफ्लॉप, मेकर्स का हुआ बुरा हाल

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री 'तृषा कृष्णन' इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है. उनका नाम एक्टर से राजनेता बने थलपति विजय के साथ जोड़ा जा रहा है. लेकिन अभी तक दोनों ने इस रिश्ते को दोस्ती तक ही सीमित बताया है. लेकिन आज हम आपको तृषा की 21 साल पुरानी मूवी के बारे में बताएंगे, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. हालांकि, इस मूवी का हिंदी रीमेक बूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ था. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

इन दिनों साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन का नाम काफी चर्चा में बना हुआ है. तृषा अपने दोस्त और तमिल सुपरस्टार थलपति विजय के कारण सुर्खियां बटोर रही है. विजय ने तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव लड़ा था और 107 सीटों पर अपनी दर्ज कर सबको हैरान कर दिया था. हाल ही में थलपति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने है. हालांकि, आज हम आपको तृषा कृष्णन की 21 साल पुरानी एक फिल्म के बारे में बताएंगे, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

हालांकि, जब इस मूवी का हिंदी रीमेक बनाया गया था, तो वह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुआ था. अब आपके भी मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर वो फिल्म कौन सी है, जिसने बॉलीवुड वालों को बर्बाद कर दिया था. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘राजा शिवाजी’ ही नहीं, इन 5 फिल्मों में भी काम करने के लिए Salman Khan ने नहीं लिए पैसे, देखें लिस्ट

‘नुव्वोस्टानटे नेनोद्दन्ताना’ कब हुई थी रिलीज?

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तृषा कृष्णन ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. इन फिल्मों में भरपूर मनोरंजन देखने को मिला है. साल 2005 में तृषा की एक ऐसी ही मूवी रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. यह एक तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका टाइटल ‘नुव्वोस्टानटे नेनोद्दन्ताना’ है. इस फिल्म में तृषा के साथ एक्टर सिद्धार्थ नजर आए थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Theatre Releases: मई के दूसरे हफ्ते थिएटर में आएगा तूफान, आमने-सामने आ रही हैं दो बड़ी फिल्में, कौन जीतेगा बॉक्स ऑफिस का जंग?

‘रमैया वस्तावैया’ बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फ्लॉप

आपको बता दें कि साल 2013 में निर्देशक प्रभु देवा ने तृषा कृष्णन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘नुव्वोस्टानटे नेनोद्दन्ताना’ का हिंदी रीमेक बनाया था. इस मूवी में गिरीश कुमार, श्रुति हासन और सोनू सूद जैसे कलाकार नजर आए थे. लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. इस मूवी का टाइटल ‘रमैया वस्तावैया’ है. फिल्म को बनाने में आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, तो वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. ‘रमैया वस्तावैया’ फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं. तृषा कृष्णन की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को 9 भाषाओं में रीमेक किया गया था. लेकिन, जो पहचान और प्यार ओरिजिनल फिल्म को मिली थी, वो किसी भी भाषा में नहीं मिली थी. 

---विज्ञापन---

First published on: May 11, 2026 09:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola