Netflix पर रिलीज होते ही नंबर 1 बनी यह साउथ फिल्म, इसकी कॉमेडी के आगे फीकी पड़ गई पुलकित सम्राट की 'ग्लोरी'
Netflix India Top 1 Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर कुछ समय पहले पुलकित सम्राट की नई सीरीज 'ग्लोरी' रिलीज हुई थी, लेकिन अब इस सीरीज को इस नई साउथ कॉमेडी फिल्म ने धूम चटा दी है. यह मूवी नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.

Netflix India Top 1 Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर कुछ समय पहले पुलकित सम्राट की नई सीरीज 'ग्लोरी' रिलीज हुई थी, लेकिन अब इस सीरीज को इस नई साउथ कॉमेडी फिल्म ने धूम चटा दी है. यह मूवी नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग फिल्में
2 / 8नेटफ्लिक्स पर कुछ दिन पहले पुलकित सम्राट की थ्रिलर सीरीज रिलीज हुई. कुछ समय तक यह टॉप ट्रेडिंग लिस्ट पर नंबर 1 बनी. लेकिन अब इस मलयालम फिल्म ने इसे पछाड़ दिया है.
कौन सी है मलयालम फिल्म?
3 / 8अब Netflix पर मलयालम फिल्म 'भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम' (Bharathanatyam 2: Mohiniyattam) नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म की जबरदस्त डार्क कॉमेडी और सस्पेंस के आगे पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा की नई स्पोर्ट्स-क्राइम थ्रिलर सीरीज 'ग्लोरी' (Glory).
'भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम' की फिल्म
4 / 8यह 2024 की फिल्म 'भरतनाट्यम' का सीक्वल है, जिसकी कहानी डार्क कॉमेडी से भरी हुई है. फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने पिता की मृत्यु के बाद उनके गुप्त रहस्यों को छुपाने की कोशिश में एक के बाद एक कई हास्यास्पद और खतरनाक परिस्थितियों में फंसता जाता है.
फिल्म के मजेदार किरदार
5 / 8इस फिल्म में साईजू कुरुप, सूरज वेंजारामूडु और जगदीश जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है. क्रिटिक्स ने इसे एक बेहतरीन "सिचुएशनल कॉमेडी" बताया है. अगर आप भी कॉमेडी के शौकीन हैं, तो यह मूवी आपके लिए है.
ग्लोरी सीरीज को पछाड़ा
6 / 8पुलकित सम्राट की थ्रिलर सीरीज ग्लोरी बॉक्सिंग आधारित मर्डर मिस्ट्री है, जिसे भी ओटीटी पर काफी पसंद किया जा रहा है. लेकिन 'भरतनाट्यम 2' की हल्की-फुल्की डार्क कॉमेडी ने थ्रिलर सीरीज को धूल चटा दी है.
हंसते हंसते हो जाएगा बुरा हाल
7 / 8इस फिल्म का मुख्य आकर्षण इसकी कॉमेडी है. यह सस्पेंस और डर के साथ आपके लिए पर्फेक्ट कॉम्बिनेशन बन सकती है. इस फिल्म ने धुरंधर जैसी फिल्म को पीछे छोड़ दिया है.
दर्शकों की बनी फेवरेट
8 / 8इस फिल्म को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे. इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों ही फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. अगर आपको कॉमेडी पसंद है तो यह फिल्म आपके लिए अच्छी च्वाइस साबित हो सकती है.