Cannes Film Festival 2026: आलिया से लेकर ऐश्वर्या राय तक, कान्स 2026 में दिखेगा इन भारतीय सितारों का जलवा, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव
Cannes Film Festival 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 का मंच हर बार की तरह इस बार भी सजकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है. इस बार भी कई भारतीय सेलेब्स रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म फेस्टिवल को भारत में कब-कहां देख पाएंगे.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: May 11, 2026 19:48
Share :
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026
---विज्ञापन---
कान्स फिल्म फेस्टिवल हर साल सबकी नजर होती है. इस बार यह फिल्म फेस्टिवल 12 मई से लेकर 23 मई तक चलने वाला है. कान्स 2026 में शामिल होने के लिए आलिया भट्ट को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. इस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियां शामिल होने वाली है. इतनी ही इस इवेंट में फिल्मकार, कलाकार, राइटर, डायरेक्टर सब एक साथ एक मंच पर नजर आएंगे. कान्स 2026 को लेकर भारतीय ऑडियंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रही है.
आपको बता दें कि 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 फ्रांस के कान्स शहर में आयोजित किया जाएगा. भारत में यह फिल्म फेस्टिवल 12 मई को देर रात के बीच शुरू होगी. आप कान्स फिल्म फेस्टिवल को कान्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम और वेबसाइट पर लाइव देख सकेंगे. कान्स फिल्म फेस्टिवल हर साल फ्रांस के खूबसूरत शहर कान्स में आयोजित किया जाता है, जहां मनोरंजन से जुड़ी बड़ी-बड़ी हस्तियां शिरकत करती हैं. इस फेस्टिवल को विश्व सिनेमा का सबसे बड़ा मंच कहा जाता है. इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की अध्यक्षता दक्षिण कोरिया के मशहूर फिल्म निर्माता पार्क चान-वूक करने वाले हैं. बॉलीवुड मशहूर फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर करण जौहर भी इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही है.
इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में शामिल होने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन, आलिया भट्ट रवाना हो चुकी है. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2029 में अदिति राव हैदरी, तारा सुतारिया, मौनी रॉय और पूजा बत्रा भी शामिल होने वाली है. आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन कई सालों से इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रही है. दरअसल, ऐश्वर्या राय साल 2002 में इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रही है. इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत के रीजनल सिनेमा की मौजूदगी देखने को मिलने वाली है.
हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Cannes Film Festival 2026: आलिया से लेकर ऐश्वर्या राय तक, कान्स 2026 में दिखेगा इन भारतीय सितारों का जलवा, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव