तृषा की वजह से Thalapathy Vijay जीते चुनाव, मगर जल्द गिर सकती है सरकार, ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी ने मचाया हडकंप

Thalapathy Vijay Trisha Astrologer Prediction: थलपति विजय मुख्यमंत्री बन रहे हैं, लेकिन एक्टर के साथ साथ तृषा भी सुर्खियों में छाईं हैं. ऑनलाइन एक ज्योतिषाचार्य ने दोनों के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने तृषा को विजय की जीत का कारण बताया है, लेकिन आगे आने वाले समय के बारे में चेतावनी भी दी है.

Thalapathy Vijay Trisha Astrologer Prediction
1 / 8
Thalapathy Vijay Trisha Astrologer Prediction

Thalapathy Vijay Trisha Astrologer Prediction: थलपति विजय मुख्यमंत्री बन रहे हैं, लेकिन एक्टर के साथ साथ तृषा भी सुर्खियों में छाईं हैं. ऑनलाइन एक ज्योतिषाचार्य ने दोनों के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने तृषा को विजय की जीत का कारण बताया है, लेकिन आगे आने वाले समय के बारे में चेतावनी भी दी है.  

विज्ञापन

थलपति विजय और तृषा का रिश्ता

थलपति विजय और तृषा का रिश्ता2 / 8

थलपति विजय और तृषा के अफेयर की खबरें कई समय से सुर्खियों में हैं. दोनों कई इवेंट्स में साथ नजर आते हैं. साथ ही दूर से दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी कुछ बयां करती है, लेकिन विजय और तृषा ने कभी दुनिया के सामने अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया.

विज्ञापन

विजय की सीएम ओथ में आईं तृषा

विजय की सीएम ओथ में आईं तृषा3 / 8

थलपति विजय ने हाल ही में तमिलनाडु के सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण किया, जिस समारोह में रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा भी आईं थी. इसी बीच इंटरनेट पर तृषा और विजय को लेकर एक ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी तेजी से वायरल हो रही है.

ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी

ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी4 / 8

इंटरनेट पर तमिल ज्योतिषी वेणु स्वामी की एक भविष्यवाणी ने हडकंप मचा दिया है. उन्होंने तृषा और विजय के रिश्ते पर खुलकर बात की है और आगे का भविष्य बताया है. आइए जानते हैं.

विज्ञापन

ज्योतिषी वेणु स्वामी का दावा

 ज्योतिषी वेणु स्वामी का दावा5 / 8

ज्योतिषाचार्य ने वेणु स्वामी ने दावा किया कि विजय की कुंडली अभिनेत्री तृषा कृष्णन के ग्रहों के प्रभाव से गहराई से जुड़ी हुई है. उन्होंने यहाँ तक कहा कि यदि तृषा विजय के जीवन का हिस्सा नहीं होतीं, तो उनकी राजनीतिक सफलता कुछ और ही होती.

तृषा की वजह से जीते विजय

तृषा की वजह से जीते विजय6 / 8

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि विजय चुनावों में भारी भरकम जन बहुमत से जरूर जीते हैं, लेकिन इसका पूरा श्रेय तृषा की कुंडली को जाता है, क्योंकि उनके ग्रहों का प्रभाव विजय के ग्रहों में पड़ा और आज वे सीएम पद पर आ पाए.

विज्ञापन

सरकार गिरने का खतरा

 सरकार गिरने का खतरा7 / 8

ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की है कि विजय के मुख्यमंत्री बनने के बावजूद उनकी सरकार लंबे समय तक नहीं चल पाएगी. उनके अनुसार, भारी राजनीतिक अस्थिरता के कारण छह महीने से एक साल के भीतर तमिलनाडु में फिर से चुनाव हो सकते हैं.

किस योग से मंडराया खतरा?

किस योग से मंडराया खतरा?8 / 8

ज्योतिषी वेणु स्वामी ने विजय और तृषा के संबंध को ज्योतिष में "ऐकनाडी योग" बताया है, जो अपार सफलता के साथ-साथ अचानक भारी समस्याएँ भी ला सकता है. यही विजय और तृषा के संबंध के कारण हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन