मुख्यमंत्री बनते ही Vijay की 'Jana Nayagan' से हटे संकट के बादल, जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म, मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट

Thalapathy Vijay Last Movie: एक्टर थलपति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके हैं. उनकी आखिरी फिल्म Jana Nayagan को लेकर काफी विवाद हुआ, लेकिन सीएम पद की शपथ लेने के बाद फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

thalapathy vijay jan nayagan

thalapathy vijay jan nayagan

Jana Nayagan Release Date Update: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनते ही अभिनेता विजय बन चुके हैं. उनके सीएम बनते ही फिल्म ‘जना नायगन’ पर मंडरा रहे संकट के बादल पूरी तरह हट गए हैं. फिल्म के निर्माताओं ने बड़ा अपडेट दिया है, जो विजय लाखों फैंस के चेहरों पर खुशी ला देगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति में एंट्री और फिल्म पर असर

विजय ने लंबे समय से राजनीति में आने की तैयारी की थी. उनकी पार्टी TVK ने हाल ही में चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया और विजय मुख्यमंत्री पद पर पहुंच गए. अब फिल्म जन नायगन को लेकर चल रही सारी परेशानियों पर विराम लगा है. शपथ ग्रहण समारोह में आए हुए फिल्म मेकर्स ने मूवी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

विज्ञापन

निर्माता वेंकट के. नारायण (KVN Productions) के अनुसार, फिल्म अगले 14 दिनों के भीतर (संभवतः मई के अंत तक) रिलीज की जा सकती है. हालांकि, पहले इसकी रिलीज के लिए 8 मई 2026 की चर्चा थी, लेकिन शपथ ग्रहण की प्रक्रियाओं के कारण इसमें थोड़ा बदलाव हुआ है. उन्होंने कहा कि थलपति विजय के मुख्यमंत्री बनने पर सभी बहुत खुश हैं. जल्द ही वादों के अनुसार, आपको सिनेमाघरों में जन नायगन फिल्म देखने को मिल सकती है. हालांकि, निश्चित तारीख अभी तक नहीं बताई है.

फिल्म को लेकर विवाद

फिल्म को पहले CBFC (सेंसर बोर्ड) के साथ विवादों, राजनीतिक सामग्री पर आपत्तियों और इंटरनेट पर लीक होने जैसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ा था. अब विजय के सत्ता में आने के बाद सेंसर बोर्ड के साथ प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं. H. विनोथ द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है. इसमें बॉबी देओल मुख्य विलेन हैं, जबकि पूजा हेगड़े और ममिता बैजू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ