---विज्ञापन---

Mouni Roy ने पति को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, क्या रिश्ते में आ गई दरार? फैंस हुए परेशान

बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय और सुरज नांबियार इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. दरअसल, मौनी रॉय ने अपने पति को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिसे देखकर फैंस काफी हैरान हो रहे है. कपल के इस कदम के बाद फैंस यह सोच रहे हैं कि क्या दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है या नहीं?

---विज्ञापन---

फिल्म इंडस्ट्री में रिश्तों का बनना और बिगड़ना दोनों ही सुर्खियां बटोर लेता है. लेकिन बात जब फेवरेट कपल की हो तो यह मामला और भी गंभीर हो जाता है. दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री और टीवी के फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने पति को इंस्टाग्राम पर अन फॉलो कर दिया है. जैसे ही यह खबर सामने आई, तो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी. इस खबर के बाद हर कोई यह कयास लगा रहा है कि क्या कपल के बीच सबकुछ ठीक है या उनके रिश्तों में दरार आ गई है.

आपको बता दें कि मौनी रॉय ने अपने पति सुरज नांबियार को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. 11 मई 2026 को आई ताजा खबरों के अनुसार इस खूबसूरत जोड़ी के रिश्तों में दरार आने के संकेत देखने को मिल रहे हैं. मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. हालांकि, इन दिनों मौनी और सूरत अपने रिश्तों के बीच अनबन को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं.

यह भी पढ़ें: Theatre Releases: मई के दूसरे हफ्ते थिएटर में आएगा तूफान, आमने-सामने आ रही हैं दो बड़ी फिल्में, कौन जीतेगा बॉक्स ऑफिस का जंग?

---विज्ञापन---

मौनी रॉय ने पति को किया अनफॉलो

मौनी रॉय और सूरज के बीच का विवाद उस वक्त उजागर हो गया जब कुछ पैनी नजर रखने वाले फैंस ने यह नोटिस कर लिया कि मौनी रॉय ने पति सूरज को अनफॉलो कर दिया है. दरअसल, अब दोनों एक दूसरे की फॉलोइंग लिस्ट में नजर नहीं आ रहे हैं. अकसर देखा गया है कि खास पलों को यह कपल सोशल मीडिया पर जमकर शेयर करता है. लेकिन अब यह कपल डिजिटल प्लेटफॉर्म से दूरी बना रहे हैं. यह खबर जैसी उनके चाहने वालों को पता चली, तो अब उनके फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि क्या उनके पसंदीदा कपल के बीच सबकुछ बढ़िया चल रहा है कि नहीं.

आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इन खबरों को लेकर अपना कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है. दरअसल, कपल की चुप्पी ने इन अटकलों को और ज्यादा बढ़ा दिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों में दिखा ‘पुनर्जन्म’ का खेल, एक बार देख लीं तो सालों तक नहीं भूलेंगे आप

कपल ने एक दूसरे को क्यों किया अनफॉलो

हैरान करने वाली बात यह है कि कुछ समय पहले तक कपल के बीच सब कुछ काफी बढ़िया चल रहा था. कपल कई बार एक साथ स्पॉट भी किए गए थे. वहीं मौनी रॉय पति के लिए कई प्यार भरे पोस्ट भी शेयर किया था. दरअसल, जब भी दोनों काम की वजह से दूर होते थे, तो मौनी अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जाहिर करती थी कि वो अपने पति सूरज को कितना मिस कर रही है. ऐसा लगता है कि कपल को किसी की नजर लग गई है. दरअसल, कपल ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. लेकिन कपल ने ऐसा क्यों किया है यह सवाल उनके फैंस के दिमाग में उठ रहा है. हालांकि, कपल ने इसे लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है.

---विज्ञापन---
First published on: May 11, 2026 11:03 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola